Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मई की शुरुआत ठंडी हवाओं और बारिश से:बरसात से लुढ़का पारा, 10 दिनों तक लू से राहत

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत इस बार राहत भरे मौसम के साथ हुई है। पिछले तीन दिनों से हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं के असर से शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में गिरावट रही। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। मौसम सुहावना बना रहा। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रेक्षण इतिहास में तीसरा सबसे कम है। बलिया में 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो पांचवां सबसे कम स्तर रहा। प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसके विपरीत उरई 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि हरदोई में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की तस्वीरें देखिए- 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई, 4 मई से फिर आंधी-बारिश के आसार पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। कन्नौज में 54 मिमी, बलरामपुर में 52.6 मिमी, लखीमपुर खीरी में 51.8 मिमी, बरेली में 29 मिमी और गोरखपुर में 23.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश ने तापमान में गिरावट लाने के साथ-साथ लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान धूप निकलने से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मई के पहले 10 दिन लू से राहत मिलेगी मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, मई 2026 के दौरान प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि तराई क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रह सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू सामान्य रहने का अनुमान है। साथ ही, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय मौसम तंत्रों के कारण लू चलने की संभावना नहीं है। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें यूपी में लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण सब्जियों की फसलें सड़ सकती हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें और जल्द रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपें, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार इसके दृष्टिगत प्रदेश में कुछ स्थानों पर दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा का नया दौर शुरू होने से 28 अप्रैल से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लू की स्थितियों में सुधार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार हैं। इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… -----------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का मर्डर:2 तलाक के बाद शादीशुदा कर्मचारी से अफेयर; BJP नेता और कारोबारी अरेस्ट
    Next Article
    झांसी में सट्टा खिलाने वाला बुकी दिल्ली से गिरफ्तार:करीबी के यहां छिपा था, भाजपा किसान मोर्चा का कोषाध्यक्ष है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment