Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में LPG-पेट्रोल की कोई कमी नहीं:सरकार का दावा, अफवाहों से बचने की अपील; जारी किया आंकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    देश में गैस और ईंधन की किल्लतों के बीच यूपी में पेट्रोलियम की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यूपी में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग और पैनिक बाइंग से बचने की अपील की गई है, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारु बना रहे। 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंच रही गैस राज्य में कुल 4,143 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स सक्रिय हैं, जो लगभग 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था 36 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स के माध्यम से संचालित होती है, जहां से नियमित रूप से गैस की सप्लाई जारी है। सरकार का दावा है कि वितरण तंत्र पूरी तरह संतुलित है और किसी भी स्तर पर बाधा नहीं है। कोऑर्डिनेटर की तरफ से जारी किया बयान बॉटलिंग प्लांट्स पर 4 दिन का स्टॉक तीनों ऑयल कंपनियों के पास बॉटलिंग प्लांट्स पर लगभग 4 दिनों का एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है। यह स्टॉक निर्धारित ऑप्टिमम स्तर के अनुरूप माना जा रहा है और वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। अधिकारियों के मुताबिक, सप्लाई चेन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं है। रोज 10-11 लाख बुकिंग, 7 लाख सिलेंडर की डिलीवरी प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 10 से 11 लाख गैस बुकिंग्स हो रही हैं, जबकि इसके मुकाबले लगभग 7 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। इस अंतर को संतुलित रखने के लिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें। प्रशासन का कहना है कि अनावश्यक बुकिंग से सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ता है। 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग सरकार ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता अंतिम सिलेंडर प्राप्त करने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कराएं। इस नियम का पालन करने से सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना संभव होगा और कृत्रिम संकट की स्थिति नहीं बनेगी। पेट्रोल-डीजल का 20 से 22 दिन का स्टॉक उपलब्ध प्रदेश में 13,168 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां औसतन 5 दिनों का पेट्रोल और डीजल स्टॉक उपलब्ध है। ऑयल कंपनियों के डिपो में 16 से 17 दिनों का अतिरिक्त स्टॉक मौजूद है। इस तरह कुल मिलाकर राज्य में 20 से 22 दिनों का पेट्रोल और डीजल स्टॉक उपलब्ध है, जो सामान्य स्तर से अधिक है। सभी पेट्रोल पंप पर सप्लाई सामान्य, कहीं कोई कमी नहीं सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप्स पर पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु है और किसी भी आउटलेट पर कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद करें। सरकार का कहना है कि पैनिक बाइंग और होर्डिंग से कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है, जबकि वास्तविकता में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सहयोग से ही व्यवस्था रहेगी सुचारु अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं का सहयोग इस व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। संयमित खपत और नियमों के पालन से सभी तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम का निर्देश-24 घंटे में लगाई जाएं शहीदों की प्रतिमाएं:शाहजहांपुर में एई-जेई निलंबित, फर्म ब्लैकलिस्टेड; बुलडोजर से तोड़ा था
    Next Article
    चकेरी में रेस्टोरेंट जाते वक्त ट्रक ने महिला को रौंदा:पिता-पुत्र घायल, लोगों ने ड्राइवर को पीटकर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment