Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में इस साल डेढ़ लाख भर्तियां होंगी:योगी का ऐलान, इनमें हजारों शिक्षक, 45 हजार होमगार्ड और दरोगा

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में एक साल में डेढ़ लाख भर्तियां होंगी। सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) अकेले 32 हजार भर्तियां करेगा। शिक्षा चयन आयोग भी हजारों शिक्षकों की भर्ती करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग 15 हजार नौकरियां देगा। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 45 हजार होमगार्ड और एसआई की भर्ती कर रहा है। आने वाले दिनों में इतनी ही और भर्तियां होंगी। 2026-27 में इन आयोगों और बोर्डों के जरिए एक साल में 1.5 लाख भर्तियां होंगी। सीएम योगी ने UPSSSC से चयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) और 252 डेंटल हाइजीनिस्ट को जॉइनिंग लेटर दिए। योगी ने कहा- पहले भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एक ओर बैठते थे और चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। यह बात सभी को पता थी। जब पकड़े जाने की नौबत आती थी, तो चेयरमैन को आगे कर देते थे। बेईमान नेताओं और नौकरशाहों को रोकने की जिम्मेदारी आपकी भी है। सीएम ने नौकरी न मिलने पर युवक के सुसाइड का किस्सा सुनाया सीएम ने कहा- मुझे याद है, जब मैं गोरखपुर का सांसद था। शाम का समय था, हाईवे जाम था। पता चला कि किसी नौजवान ने आत्महत्या कर ली थी। वह क्षेत्र मेरे संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था। अधिकारियों ने कहा कि लोगों में आक्रोश है, आप मत जाइए। मैंने कहा, मैं जाऊंगा। मुझे लोगों ने देखा तो वे शांत हो गए। मैंने बातचीत की। मैं उस परिवार से मिला, जिसके बेटे ने आत्महत्या की थी। घटना के बारे में पूछा। बताया गया कि पुलिस भर्ती में उसकी सामान्य रैंक थी, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। वह डिप्रेशन में चला गया और आत्महत्या कर ली। योगी की 4 बड़ी बातें पढ़िए- 1- भर्ती में सेंध लगाने वालों के लिए उम्रकैद का कानून हमारे पास सीएम ने कहा- किसी भी भर्ती प्रक्रिया में सेंध न लगे, इसके लिए सख्त कानून बनाया गया है। जो भी भर्ती में धांधली करता पाया जाएगा, उसकी संपत्ति जब्त करने और उसे आजीवन कारावास की सजा देने के लिए कानून भी पास है। मां-बाप की इच्छा होती है कि उनके बेटे-बेटी को अच्छी शिक्षा और अच्छी नौकरी मिले, लेकिन जब अपेक्षित परिणाम नहीं आते हैं और किसी नौजवान के सपने चकनाचूर हो जाते हैं, तो यह केवल उस युवा के साथ धोखा नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ भी धोखा होता है। यूपी यूं ही बीमारू राज्य नहीं बना। चयन प्रक्रिया में भेदभाव और भ्रष्टाचार करके राज्य को बीमारू और अराजक प्रदेश बना दिया गया था। प्रदेश गुंडागर्दी से त्रस्त था। महीनों-महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। चयन प्रक्रिया में भेदभाव होता था। कोर्ट को भर्तियां रोकनी पड़ती थीं। परीक्षा कोई और देता था, नियुक्ति पत्र कोई और लेता था। 2- पहले सब भगवान भरोसे था, आज 81 मेडिकल कॉलेज सीएम ने कहा- चार-पांच जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के 75 में से लगभग सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं। आज 81 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स हैं। पहले न कॉलेज थे, न स्टाफ। सब भगवान भरोसे था। परिणाम भी उसी के अनुरूप आते थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के बारे में लोग जानते ही नहीं थे। कौन-सी दवा ले रहे हैं, उसकी गुणवत्ता है या नहीं, इसकी कोई जांच नहीं होती थी। हर चीज में मिलावट होती थी। कौन रोके? पुलिस थोड़े ही रोक पाएगी। जिम्मेदार विभाग के पास लैब नहीं थीं। जांच के परिणाम आने में वर्षों लग जाते थे। मिलावटखोरों को सजा नहीं हो पाती थी। दूध, मसालों, फलों और मिठाइयों में मिलावट आम बात थी। जिस विभाग को यह काम करना था, उसके पास न पर्याप्त कर्मचारी थे, न लैब और न उपकरण। अब नमूनों की जांच के लिए मंडल स्तर पर लैब बनाई गई हैं। उनमें उपकरण और मैनपावर उपलब्ध है। खाद्य सुरक्षा से जुड़े नमूनों की जांच उसी कमिश्नरी में की जा सकेगी। 3- पहले लोगों को सिर्फ अपने और परिवार के स्वास्थ्य से ही मतलब था सीएम ने कहा- अब तय समय सीमा के भीतर बताया जाता है कि नमूना सही है या गलत। पहले केवल 5 प्रयोगशालाएं थीं, अब हाई-इक्विपमेंट के साथ 18 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। पहले 12 हजार नमूने लिए जाते थे, अब 55 हजार नमूने लिए जा सकते हैं। पहले लोग स्वास्थ्य का महत्व नहीं समझते थे, क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य से मतलब था। किसी का दांत खराब हो जाए तो खाने का सारा स्वाद बिगड़ जाता है। अब अच्छे डेंटल डॉक्टर होंगे, सही सलाह देंगे। अच्छे दांत होंगे तो भोजन भी अच्छा लगेगा और व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। 4- नौ साल में काफी परिवर्तन हुआ… योगी ने कहा- पिछले 9 साल में काफी परिवर्तन हुआ है। आप में से कई लोग तब नाबालिग रहे होंगे। जो पात्र नहीं था, वह चेयरमैन बन गया। जिसकी डिग्री फर्जी थी, वह आयोग का चेयरमैन बनकर भर्ती करता था। पैसों का लेन-देन होता था। भर्तियां नहीं हो पाती थीं। जब मेरी सरकार आई तो मैंने पुलिस भर्ती बोर्ड से पूछा कि भर्ती क्यों नहीं हो रही है। पता चला कि कोर्ट में केस पेंडिंग है। मैंने सारी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पूरी कराई। अब तक 2.20 लाख की भर्ती पुलिस विभाग में की जा चुकी है। पहले सोच छोटी थी और काम भी छोटे-छोटे होते थे। 2025 में जब 60,244 पुलिस जवानों की एक साथ भर्ती की गई, तो कई राज्यों को लगा कि यूपी में ट्रेनिंग नहीं हो पाएगी। लेकिन पूरी ट्रेनिंग यूपी में ही हुई। अभ्यर्थियों को फील्ड में भेजा जा चुका है। पहले प्रदेश में एक साथ सिर्फ 3 हजार जवानों की ट्रेनिंग हो पाती थी। -------------- ये खबर भी पढ़ें- योगी बोले- श्रमिकों को 5 लाख का बीमा मिलेगा:मजदूर दिवस पर कहा- जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम तमाम होगा यूपी में 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में मजदूर दिवस पर इसका ऐलान किया। सीएम ने कहा- हमने बचपन में देखा है कि लोग काम कराते थे, लेकिन जब पैसे देने की बारी आती थी तो भुगतान नहीं करते थे। अब सरकार ने तय किया है कि ऐसा नहीं चलेगा। अगर काम किया है तो काम का दाम भी देना पड़ेगा। जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम सरकार तमाम करेगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 की मौत:2 लोगों को बचाया गया; कौशांबी में तालाब में खुदाई के दौरान हादसा
    Next Article
    उन्नाव की शारदा नहर में डूबा 14 साल का किशोर:दोस्तों संग नहाने गया था, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment