Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी':गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले-पीओके में एक दिन सेना भारत का तिरंगा फहरायगी

    16 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गाजियाबाद में घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में पहुंचे। महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से कहा- मुझे हर बार यहां कार्यक्रम में आने का मौका मिला है, और कितनी बार आ चुका हूं। यह मुझे भी पता नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दादरी नोएडा में कार्यक्रम किए थे। लेकिन जितनी भीड़ यहां महर्षि कश्यप जी की जयंती समारोह कार्यक्रम में है, आधी भी भीड़ कार्यक्रम में नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया था सब का साथ सबका विकास। पहले ये तस्वीरें देखिए पीओके में मोदी जी के नेतृत्व में एक दिन भारत का तिरंगा सेना फहरायगी देश की एकता को बनाए रखने के लिए बड़े से बड़े कदम उठाने का काम किया गया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 की जो बेड़ी लगी हुई थी, आप सभी के आशीर्वाद से जम्मू कश्मीर से 370 हटाई गई। और उनके नाम से कश्मीर बसा था, अभी एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। पाकिस्तान वाले कब्जे यानी पीओके में मोदी जी के नेतृत्व में एक दिन भारत का तिरंगा सेना फहरायगी। 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। समाजवादी पार्टी के लोग बड़े व्याकुल हैं,उन्हें लगता है कि 2017 में उनकी सत्ता गई, लगता है 2027 में फिर सत्ता में आए तो फिर इस प्रदेश को लूटेंगे। समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज समाजवादी पार्टी सरकार में जो आतंक था वह खत्म हुआ है, एक समय यूपी में दंगे होते थे, पूरा पश्चिमी यूपी दंगे में झुलसता था। आज यूपी में माफिया और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है। प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज आवास दिए गए। पहले बिजली की रोशनी में अमीर आदमी के बच्चे पढ़ते थे, आज हर गरीब का बच्चा भी बिजली की रोशनी में पढ़ता है। देश में कांग्रेस और प्रदेश में कभी सपा और कभी बसपा की सरकार रहती थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ऐसे परिवारों को भी राशन भोजन दिया।जिनके घर में दो टाइम भोजन की व्यवस्था भी नहीं थी। हर गरीब को दोनों टाइम भोजन देने का श्रेय हमारी सरकार को जाता है। एक समय इलाज के लिए पैसा नहीं था, बीमारी में लोग मर जाते थे। अयोध्या में यदि 500 साल बाद राम मंदिर बन पाया है अयोध्या में यदि 500 साल बाद राम मंदिर बन पाया है, आप कमल का बटन नहीं दबाए होते तो कभी मंदिर नहीं बन पाता। मैंने कहा -:अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राम भक्तों पर गोली चलवाने के खून से सने हैं, राम भक्त कभी समाज वादी पार्टी को माफ नहीं कर सकते। यदि आप सच्चे हिंदुओं के हितेषी हो तो आप आगे बढ़ो। अखिलेश यादव आपके अंदर साहस नहीं है, आप लोगों को भर्मित कर रहे हो। यूपी के अंदर पिछड़े और दलितों पर यदि किसी सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ, अखिलेश यादव की सरकार में हुआ। कन्नौज में जहां से आप सांसद हो। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की नीतियों के अपराधी हो, कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम आपने बदला। जब लोगों ने आपको सत्ता से बेदखल कर दिया, तब आपको महर्षि कश्यप और भगवान श्री राम की याद आ रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी को सैफई पहुंचाना है, इनकी गुंडागर्दी को आने नहीं दिया जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने एक गठबंधन कर लिया और दुष्प्रचार किया। यदि भाजपा 400 प्लस सीट पा गई तो संविधान को बदलने का काम करेंगे यह दुष्प्रचार किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इतिहास की सबसे बड़ी जीत बीजेपी गठबंधन को मिली, हरियाणा में सरकार बनाई राहुल गांधी भारत के शौर्य पर सवाल मत उठाओ, आप एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांगते हो, भारत की दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेना है। हम पहले किसी को छेड़ते नहीं, और कोई छेड़ता है तो हम छोड़ते नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने महर्षि कश्यप और निषादराज की जयंती मनाई:कहा- महापुरुषों के जीवन से समानता की सीख मिलती है, 2027 में सपा सरकार आएगी
    Next Article
    आगरा दक्षिण सीट पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय या कोई और:सपा से विनय अग्रवाल, रिजवानउद्दीन या विपुल पुरोहित पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment