Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने महर्षि कश्यप और निषादराज की जयंती मनाई:कहा- महापुरुषों के जीवन से समानता की सीख मिलती है, 2027 में सपा सरकार आएगी

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में महर्षि कश्यप और निषादराज की जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता की बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिससे कार्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते हैं और उनका जीवन ज्ञान, तपस्या और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। वहीं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य ने अपने जीवन में सादगी, मित्रता और निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती एक ही दिन पड़ना विशेष महत्व रखता है और यह हमें उनके आदर्शों को एक साथ याद करने का अवसर देता है। उनके जीवन से हमें समाज में समानता, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने भी अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाते हुए समाज के हर वर्ग के बीच जाकर काम करें। कार्यक्रम के दौरान कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने विचार रखे और महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में सभी ने समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर देहात पर विधायक आशु मलिक या कोई और:भाजपा से अजित, जगपाल या जयराम गौतम पहली पसंद, कांग्रेस से किसे चुनेंगे
    Next Article
    'यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी':गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले-पीओके में एक दिन सेना भारत का तिरंगा फहरायगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment