Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान का दावा- दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर फिर गिराए, पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी; केशव बोले- अखिलेश के हाथ खून से रंगे

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के दावे से जुड़ी रही। उसने दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराने की बात कही। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तान की धमकी को लेकर रही। वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस बार कोलकाता तक हमला करेंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान गिराए, दावा- अमेरिका ने खुद जलाए ईरान ने फिर दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान गिराने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि जब अमेरिकी सेना अपने पायलट का रेस्क्यू कर रही थी, तभी विमानों को तबाह किया गया। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका ने अपने विमान खुद जलाए हैं, ताकि तकनीक चोरी न हो पाए। ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। खबर से जुड़े अहम अपडेट्स... पूरी खबर पढ़ें... 2. PM मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे PM मोदी ने बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'TMC के पापों का घड़ा भर चुका है। उनसे चुन-चुन के हिसाब लिया जाएगा। 4 मई को कानून अपना काम करेगा। इस बार न्याय होकर रहेगा।' PM मोदी की 2 अहम बातें… पूरी खबर पढ़ें... 3. पाकिस्तान की भारत को धमकी, रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा- इस बार कोलकाता तक हमला करेंगे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा भारत अगर कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक हमला करेंगे। हम उनके घरों में घुसेंगे और हमला करेंगे। भारत को पिछले साल से भी ज्यादा शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। राजनाथ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी: ख्वाजा आसिफ के बयान पर भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।हालांकि, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान फिर कोई गलत कदम उठाएगा तो भारतीय सेना निर्णायक जवाब देगी। ऐसा जवाब देंगे कि वे कभी नहीं भूलेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 4. अखिलेश का तंज- कार पर खड़े हैं या स्टूल पर?, केशव का जवाब- तुम्हारे हाथ रामभक्तों के खून से रंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को सोशल मीडिया पर भिड़ गए। गाजियाबाद में केशव ने अखिलेश यादव की दादरी जनसभा को फ्लॉप शो बताया। इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा, कार पर खड़े होकर बोल रहे हैं या स्टूल पर? जनता द्वारा हराए जा चुके जो लोग, अपने चुनाव का आंकलन नहीं कर पाए, वो न ही बोलें तो उनका रहा-सहा मान-सम्मान बचा रहेगा। केशव ने वीडियो शेयर किया- सपा बहादुर के अंदर नहीं है साहस: इसके बाद 1 मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए केशव ने लिखा, मैं जानता हूं, सपा बहादुर के अंदर नहीं है साहस। अखिलेश यादव के हाथ राम भक्तों के खून में सने हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. कांग्रेस का दावा- असम CM की पत्नी के पास दोहरी नागरिकता, हिमंत विदेश भागेंगे कांग्रेस ने असम CM हिमंता सरमा की पत्नी पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है। लेकिन हिमंता की पत्नी के पास मिस्र, एंटीगुआ-बारबुडा और UAE के पासपोर्ट हैं। कांग्रेस ने आगे कहा कि हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं। पवन खेड़ा ने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है और SIT गठित करने की मांग की है। सरमा बोले- मानहानि का केस करेंगे: असम CM हिमंत ने कांग्रेस के आरोपों को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि मैं 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करूंगा। अफवाह फैलाने के लिए उन्हें जेल जाना होगा। पूरी खबर पढ़ें… 6. गाजियाबाद में सिंगर को छूने दौड़े स्टूडेंट ने माफी मांगी, कान पकड़कर बोला- सॉरी गाजियाबाद के राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में 3 अप्रैल को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को छूने के लिए दौड़े स्टूडेंट ने रविवार को कान पकड़कर माफी मांगी है। उसने कहा, मेरा नाम शिवांग पांडे है। मैं सुनंदा का फैन हूं। जब वह स्टेज पर गा रही थीं तो मैं अचानक से चला गया और पैर छूने चाहे। मैं माफी मांगता हूं। आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सुनंदा ने स्टूडेंट को माफ कर दिया। उन्होंने कहा, स्टेज पर एक स्टूडेंट के अचानक आने और उसके मेरे पैरों में गिरने से जो हुआ, उसके लिए मैं स्टूडेंट्स को माफ करती हूं। कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट पर सख्त कार्रवाई की है। इसे रोक देना चाहिए। प्यार जताने का सबका अपना तरीका होता है। पढ़ें पूरी खबर… 7. दावा- राघव चड्ढा ने मोदी-BJP की आलोचना वाले पोस्ट हटाए, सिर्फ प्रधानमंत्री की तारीफ वाले पोस्ट बचे आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया कि राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया से कई पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसमें PM मोदी और भाजपा की आलोचना थी। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब सिर्फ PM मोदी की तारीफ वाले पोस्ट बचे हैं। राघव चड्‌ढा बोले- पिक्चर अभी बाकी है: राघव चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वो संसद में पंजाब के मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा कि पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है। दरअसल, राघव पर पंजाब के मुद्दे न उठाने के आरोप लगे थे। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: अहमदाबाद प्लेन हादसे के पीड़ित परिवारों का PM को लेटर: कहा- हम पैसे नहीं, हादसे की वजह जानना चाहते हैं; ब्लैक बॉक्स डेटा की मांग (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: दावा- एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच सैकड़ों मैसेज-ईमेल हुए: यौन अपराधी ने खुद को व्हाइट हाउस का इनसाइडर बताया, विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां दीं (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: झारखंड समेत 6 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट: अप्रैल के पहले हफ्ते में तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, इससे राजस्थान-MP में ओले गिरेंगे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: चुनावी रेवड़ियों से राज्यों का कर्ज बढ़ रहा: लाड़ली बहना के कारण MP का कर्ज रेड लाइन में, महाराष्ट्र में राशन किट योजना बंद (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: शंकराचार्य बोले- मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते: विपक्ष के समर्थन के सवाल पर कहा- जो हमारी सुनेगा, उसके साथ खड़े रहेंगे (पूरी खबर पढ़ें) यूपी: कानपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड बोला- करोड़ों फेंक देते हैं :एजेंट से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली; कन्नौज का डॉक्टर पकड़ाया (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... शख्स के घर आया ₹78 करोड़ का बिजली बिल हरियाणा के नारनौल में पुनीत बुलाना के घर 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल आया। 6 दिन की रीडिंग में 9 करोड़ से ज्यादा यूनिट दिखीं। शिकायत के बाद बिजली विभाग ने जांच शुरू कर दी है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ग्राउंड रिपोर्ट: अश्लील वीडियो वाले कैप्टन बाबा का फार्महाउस सील, मंदिर सूना: आम के 5 हजार पेड़, नदी पर कब्जा; भाई बोला- परिवार को बदनाम कर दिया आज का एक्सप्लेनर: क्या है 'प्लान SERE', जिससे ईरान में 36 घंटे जिंदा रहा पायलट; अमेरिका ने रेस्क्यू में अपने ही 2 प्लेन क्यों उड़ाए हिंदू राजा पैगंबर से मिले, भारत की पहली मस्जिद बनवाई: पैगंबर को अदरक का अचार देकर मुसलमान बने; मस्जिद का 13 सीटों पर असर ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट: 36 घंटे में दुश्मन के बीच से बचाया, ट्रम्प बोले- यह इतिहास का सबसे साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन संडे जज्बात-कश्मीरी मुसलमान से शादी की, विदेश ले जाकर छोड़ा: सौतेले पापा ने मुझे घर से निकाला था, मम्मी ने भी बंद किया दरवाजा जरूरत की खबर- चीनी बेहतर है या गुड़: वजन घटाना है तो दोनों न खाएं, खजूर है बेस्ट, डाइटीशियन से जानें वेटलॉस के टिप्स 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'HPCL के अफसरों के कातिल को हम ही मार देते':सस्पेंड दरोगा बोला- हमारी कौन-सी रिश्तेदारी, पढ़िए क्या विधायक ने दिया संरक्षण
    Next Article
    बृजभूषण सिंह बना रहे क्षत्रिय बाहुबलियों की फौज:पूल पार्टी से लपेटे गए विधायकजी; IPS ने राग दरबारियों की एंट्री रोकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment