Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, ताजमहल में पर्यटक बेहोश होकर गिरे:मेरठ में चलती बस, गाजियाबाद में मार्केट में आग लगी; तापमान 44°C पार

    15 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें। मंगलवार सुबह ही प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली आई। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। आगरा में मंगलवार दोपहर तापमान 40°C पहुंच गया। इस दौरान ताजमहल देखने पहुंचा एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। 5-6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। इनको एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। भीषण गर्मी में प्रदेश में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर एक मार्केट में आग लग गई। इसमें रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान जल गईं। वहीं, मेरठ, लखनऊ में बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। हालांकि, आग लगने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर आ गए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। एंटी-साइक्लोन (प्रति-चक्रवात) का मतलब एक ऐसे मौसम से है जिसमें उच्च वायुदाब (High Pressure) के केंद्र के चारों ओर हवाएं घूमती हैं। इसके चलते मौसम शुष्क रहता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। 5 तस्वीरें देखिए… इन 26 जिलों में लू की चेतावनी मौसम विभाग ने जिन 26 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रात के तापमान भी बढ़ेगा। ये 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पश्चिम में 27 को बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में 27 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी यूपी में मौसम में कोई बदलाव का अनुमान नहीं है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- 22 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी। 23 अप्रैल- पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ेगी। 24 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। कहीं-कहीं दोपहर के वक्त लू चलेगी। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तेहरान ब्लैकमेलर नहीं है', अमेरिका को ईरानी डिप्टी स्पीकर निकजाद की दो-टूक
    Next Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान जेल से कोर्ट लाई गई:5 महीने की बेटी गोद में थी, प्रेमी साहिल को भी पुलिस लेकर आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment