Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, सरकारी अस्पताल में बाथ टब लगाया:60 जिलों में लू, 14 में बारिश का अलर्ट; बांदा सबसे गर्म, पारा 46.6°C

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हीटवेव की वजह से अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। काशी के सरकारी अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से लगाए गए हैं। वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60 जिलों में लू की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से प्रदेश में मौसम बदलेगा। पश्चिमी यूपी से बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी यूपी तक पहुंच जाएगा। इससे गर्मी और लू से कुछ राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा 46.8°C के साथ बांदा लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इससे पहले शनिवार को बांदा पूरी दुनिया में सबसे गर्म रहा था। तापमान 47.4°C दर्ज किया गया था। इस बीच, ललितपुर में रविवार दोपहर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में आज दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद कल से गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन में तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। लू से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, गर्मी से राहत कब से मिलेगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; राष्ट्रपति सुरक्षित जगह ले जाए गए
    Next Article
    मेंटल हॉस्पिटल के हॉस्टल में MD छात्रा का सुसाइड:कमरे में बेड पर मिली डेडबॉडी,सीनियर रेजिडेंट के साथ चल रहा था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment