Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, 10 जिलों में लू का अलर्ट:26 शहरों में पारा 40°C के पार, 3 दिन रात में भी राहत नहीं मिलेगी

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए प्रचंड गर्मी की अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें भी गर्म रहेंगी। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में लू (हीट-वेव) चलेगी। लोगों को धूप से बचने और दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। इस बीच, वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघ तालाब से बाहर नहीं आ रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा पानी में मस्ती कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। बीते शुक्रवार को बांदा एशिया में सबसे गर्म शहर रहा था। तब अधिकतम तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया था। इस बार गर्मी ने सामान्य से करीब 10 दिन पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले साल 27 अप्रैल को पहली बार तापमान 45°C के पार पहुंचा था, जबकि इस बार यह स्थिति अप्रैल के मध्य में ही बन गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार की मौसम की तस्वीरें- पूर्वी यूपी में दिन में लू चलेगी मौसम विभाग (IMD) ने 20 अप्रैल को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें गर्म होंगी। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। लोगों को धूप से बचने और दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… अभी से क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इसके साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ----------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की हत्या की:सभी की उम्र 1 से 11 साल थी; पत्नी को भी गोली मारी, हालत गंभीर
    Next Article
    वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सक्का घाट पर माला-फूल बेचने को लेकर था विवाद, परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment