Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 3 अप्रैल से बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी. बारिश हुई, बांदा में तापमान पहुंचा 40 के पार

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में 31 मार्च और 1 अप्रैल को बेमौसम बारिश हुई। तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। बुधवार को लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। मंगलवार को मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे थे। जबकि कानपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई थी। इस दौरान कन्नौज में सर्वाधिक 29 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। मैनपुरी में 20 मिमी. और लखनऊ में 15.1 मिमी बारिश हुई। एटा, हाथरस और चित्रकूट में भी 10 मिमी. से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सीएम योगी ने बुधवार को बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों का हाल जाना। इसे लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कहा- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - यूपी में 3 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और ओले गिरेंगे। मौसम की तस्वीरें देखिए- 2 दिनों में गिरेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 3 अप्रैल से शुरू होने वाले बारिश और तूफान के दौर के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद ने सदन में पढ़ी शायरी:बोले-चमकता है जो सूरज बनकर वो अंधेरों से नहीं डरता, जिसे हो देश की फिक्र वो चुनौतियों से नहीं डरता
    Next Article
    10 अप्रैल तक हो सकती है नोएडा बोर्ड बैठक:लैंड यूज पर बड़ी घोषण, बढेंगी आवंटन दर, 10 हजार करोड़ का बजट, न्यू नोएडा को मिलेगी रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment