Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सांसद ने सदन में पढ़ी शायरी:बोले-चमकता है जो सूरज बनकर वो अंधेरों से नहीं डरता, जिसे हो देश की फिक्र वो चुनौतियों से नहीं डरता

    4 hours ago

    2

    0

    लोकसभा में ‘जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने सरकार के ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में बड़ी पहल है। गुलामी की मानसिकता और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से व्यापारी, किसान और आम नागरिक छोटी-छोटी तकनीकी भूलों के कारण अपराधी की तरह देखे जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विधेयक व्यवस्था को ‘संदेह’ से निकालकर ‘विश्वास’ पर आधारित करने का काम करेगा और गुलामी की मानसिकता के आखिरी प्रतीकों को खत्म करेगा। कानपुर के व्यापारियों को मिलेगी राहत कानपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “कानपुर कभी ‘मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट’ के नाम से जाना जाता था। यहां के चमड़ा और कपड़ा उद्योग समेत हजारों MSMEs जटिल कानूनों के कारण परेशान थे। उन्होंने कहा कि मामूली तकनीकी खामियों पर भी उद्यमियों को आपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस विधेयक से ‘इंस्पेक्टर राज’ का डर खत्म होगा और व्यापार को नई गति मिलेगी। सदन में पढ़ी शायरी सांसद रमेस अवस्थी ने विपक्ष को जवाब देने के लिए शायरी भरे अंदाज में सदन के भीतर जवाब शायरी के माध्यम से ही दिया। व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा सांसद ने विश्वास जताया कि इस विधेयक के लागू होने से उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और कानपुर सहित पूरे देश में व्यापारिक माहौल बेहतर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रोन वीडियो में देखिए अब कैसी दिख रही दालमंडी:वाराणसी में काशी विश्वानाथ मंदिर जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
    Next Article
    यूपी में 3 अप्रैल से बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी. बारिश हुई, बांदा में तापमान पहुंचा 40 के पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment