Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए:PAC में भेजे गए बहराइच-रामपुर SP; 27 IPS अधिकारियों के तबादले

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक PAC में भेजे गए हैं। दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से लखनऊ तबादला हुआ है। राजेश सक्सेना के रिटायरमेंट के बाद सुरक्षा मुख्यालय में चंद्र प्रकाश को आईजी के तौर पर भेजा गया है। चंद्र प्रकाश अभी तक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात थे। शाहजहांपुर में हाल ही में शहीदों की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में विवाद हुआ था। इसे लेकर विपक्ष ने नाराजगी का इजहार किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। अब शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को हटा दिया गया है। फोन न उठाना पड़ा महंगा बहराइच के एसपी राम नयन सिंह को जन प्रतिनिधियों का फोन न उठाना महंगा पड़ गया। हाल ही में बहराइच जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एसपी की कार्यशैली की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है। राम नयन को नोएडा में 49 वीं बटालियन पीएसी भेजा गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखिए… खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCTV बैन: घर-ऑफिस में लगा है कैमरा या खरीदना चाहते हैं तो सावधान!
    Next Article
    वाराणसी में MP-UP का सम्मेलन कल:मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव व्यापार-पर्यटन और ODOP पर करेंगे चर्चा, MSME मंत्री राकेश सचान भी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment