Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कालेज में 50 स्टूडेंट्स के सामने चली गोलियां:मां ने कहा-अब हमारे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा,पिता बोले- आरोपी का इनकाउंटर करें पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    जिस परिसर की मिट्टी से कभी देश के बड़े प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक और नेता निकलते थे, वहां गोलियों की तड़तड़ाहट ने एक बार फिर दहशत का सन्नाटा फैला दिया है। किसी भी छात्र के लिए कॉलेज का गेट सुनहरे भविष्य का रास्ता होता है, लेकिन जब उसी गेट से लहूलुहान युवक बाहर निकलती है, तो एक परिवार की पीढ़ियों की उम्मीदें दम तोड़ देती हैं। ऐसा ही कुछ बीत रहा यूपी कालेज में पढ़ रहे छात्र सूर्य कुमार सिंह के परिवार पर जिसके घर का एकलौता भविष्य अब इस दुनिया में नहीं रहा। दरअसल काशी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय से महज 1.6 किलोमीटर दूर स्थित यूपी कॉलेज सुबह 10 बजे गोलियों की आवाज से गूंज उठा। और उसमें गाजीपुर के मूल निवासी सूर्यकुमार सिंह की मौत हो जाती है। उसके साथी रोते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर जाते हैं जहां डॉक्टर उसे मृत्यु घोषित करते हैं। इसकी सूचना के 1 घंटे बाद मृतक की मां ट्रामा सेंटर पहुंचती है और अपने लड़के की स्थिति को देखकर वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर जाती है आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। रोते हुए मां ने कहा कि आज ही सुबह जाते हुए उसने कहा था मम्मी जल्द ही तुम्हारी हर समस्या का समाधान कर दूंगा। लेकिन हमें नहीं पता था कि हमारा लड़का चला जाएगा। अब जानिए मां और बहन ने‌ रोते हुए क्या कहा हालांकि वहां बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही मां ने चिल्लाते हुए कहा - यहां खड़े होकर क्या कर रहे हो जिसने हमारे लड़के को मारा है उसे भी उसी तरह मारो हालांकि वहां आसपास खड़े लोगों ने उन्हें सहारा दिया लगभग दो घंटे में वह दो से तीन बार बेहोश हो गई और जैसे ही उनकी आंख खुली तो वह फिर से रोते हुए दिखाई दी। बातचीत में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उसे चेचक हो गया था इस कारण वह स्कूल नहीं जा रहा था सुबह-सुबह प्रिंसिपल का फोन आया था और वह तैयार होकर स्कूल गया था उसने बताया था। मृतक युवक अपने घर में सबसे बड़ा था उसकी दो बहने है जो उससे छोटी थी लेकिन एक बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन ने कहा कि हमारा भाई काफी परेशान था हमने बहुत बार पूछा लेकिन उसने कुछ बताया नहीं इतना कह कर वह भी रोने लगी। मृतक का दोस्त बोला- लगा जैसे बम फटा हो यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के समय मौजूद छात्र ने पुलिस के सामने बयान दिया। उसने बताया कि वह क्लास में था तभी बम फटने जैसी आवाज आई, जिसके बाद वह बाहर निकला। जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा आरोपी छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर फायर कर रहा था। मना करने पर उसके ऊपर भी हथियार तान दिया। डर के वजह से वह पीछे हट गया। मौके पर भीड़ देखकर आरोपी भाग गया। इसके बाद घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। अब जानिए पिता ने क्या कहा पिता ऋषि देव ने कहा - पुलिस उस लड़के का एनकाउंटर करे। उन्होंने बताया हमारे लड़के ने कल हमसे बात किया था कोई दिक्कत नहीं थी। किसी से कोई झगड़ा की बात नहीं थी। उन्होंने कहा आज हमें पता चला कि प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर समझौता करने के लिए स्कूल में बुलाया था। लेकिन हमारे लड़के की हत्या हो जाएगी यह कभी नहीं सोचा था। इतना कहकर वह भी रोने लगे वहां खड़े पुलिस वालों से भी उन्होंने गुहार लगाई कि हमारे लड़के को इंसाफ दिया जाए। अपराध और अफसोस के बीच की धुंध अस्पताल के बाहर बैठे परिजनों की पथराई आंखें सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही थी — "आखिर क्या गलती थी उसकी?" क्या वर्चस्व की यह लड़ाई इतनी बड़ी थी कि किसी की जान ले ली जाए। पुलिस अपनी तफ्तीश करेगी, गिरफ्तारियां होंगी और कुछ समय बाद मामला फाइलों में दब जाएगा। लेकिन उस परिवार का क्या, जिसकी दुनिया ही उस एक गोली ने उजाड़ दी? कल तक जिसके हाथ में कलम थी और आंखों में बेहतर कल के सपने, आज उसके घर में मातम है। अब जानिए मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह जीवन और परिजनों के बारे में 21 साल का सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला था। कक्षा 8 तक की पढ़ाई उसने गाजीपुर से ही की। फिर कक्षा 9 से यूपी कॉलेज में एडमिशन ले लिया। सूर्य प्रताप सिंह पढ़ने में बहुत होनहार था। UP कॉलेज से ही PCM से 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की।फिर यहीं BSC मैथ में एंट्रेंस परीक्षा पास कर एडमिशन लिया। साथी छात्रों ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह बेहद मिलनसार था। वह खुद को पढ़ाई में व्यस्त रखता था। BSC के बाद वह यहीं से MSC मैथ्स से रिसर्च करना चाहता था। एकेडमिक में जाने का उसका सपना था। छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह के पिता एक निजी स्कूल मालिक के ड्राइवर हैं। उनकी मां किरण सिंह उसी स्कूल में सहायिका के रूप में कार्यरत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ईद उल फितर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था:लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, डीएम-एसपी भी रहे मौजूद
    Next Article
    औरैया में ईद की नमाज, लोगों ने दी मुबारकबाद:नेता-अधिकारी भी रहे मौजूद, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment