Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ईद उल फितर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था:लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, डीएम-एसपी भी रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    ईद उल फितर के अवसर पर बुलंदशहर जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा स्थापित कैंप में उपस्थित रहकर नमाज अदा कर लौट रहे लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने नमाज अदायगी के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ई) प्रशांत पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी अश्वनी कुमार, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ईद उल फितर की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान घरों में सेवइयां और अन्य लजीज व्यंजनों से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी दी बधाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान, ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस, पूर्व विधायक दिलनवाज खान, बसपा नेता आसिफ गाजी, रालोद नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह और चेयरमैन दीप्ति मित्तल सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी ईद की मुबारकबाद दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गंभीर घायल
    Next Article
    यूपी कालेज में 50 स्टूडेंट्स के सामने चली गोलियां:मां ने कहा-अब हमारे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा,पिता बोले- आरोपी का इनकाउंटर करें पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment