Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की महिला से राजस्थान में बंधक बनाकर रेप:काम के बहाने ले गया मुंहबोला भाई; पीड़िता बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी के कासगंज की रहने वाली महिला को काम के बहाने राजस्थान ले जाकर उससे रेप किया गया। उसे 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। यह गंदा काम महिला के मुंहबोले भाई ने किया। महिला ने बताया- वह मुझे मुंहबोली बहन कहता था। इसी का फायदा उठाकर मुझे अपने साथ ले गया। राजस्थान ले जाने के बाद उसने मेरा मोबाइल फोन तोड़ दिया। इससे मेरी किसी से बात नहीं हो पाई। इसी बीच किसी तरह उसका मोबाइल मेरे हाथ लग गया। तब मैंने अपने पति को फोन कर आपबीती बताई। इसके बाद पति, देवर और ससुर मुझे लेने राजस्थान पहुंचे। लेकिन, इससे पहले ही वह श्रीगंगानगर में मुझे छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला को राजस्थान के अबोहर लाकर अस्पताल में मेडिकल के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के पति ने बताया कि उसने भी पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को महिला ने राजस्थान के थाना खुईयां सरवर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। महिला ने बताईं ये बातें… पति बोला- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की उधर, 23 मार्च की शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी, तो पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत खुईयां सरवर थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना खुईयां सरवर प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच लेडी इंस्पेक्टर प्रमिला और गुरदीप सिंह को सौंप दी गई है। पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पैसों के बारे में पुलिस मामले की जांच करेगी या आरोपी पकड़ा जाएगा, तभी कुछ साफ हो सकेगा। भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------------- यह खबर भी पढ़ें... 27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग, उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा; भतीजी बाल-बाल बची; दुबई में रहता है पति उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला और उसकी भतीजी सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। लेकिन वह सदमे में है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिधनू के कठेरुआ में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन:हनुमान जयंती पर कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
    Next Article
    कौशांबी में 7 छप्परनुमा घर जले:दमकल ने आग बुझाई, लाखों का सामान राख; जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment