Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 7 छप्परनुमा घर जले:दमकल ने आग बुझाई, लाखों का सामान राख; जनहानि नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के करारी कोतवाली क्षेत्र स्थित हिसामपुर डेरा में भीषण आग लगने से सात छप्परनुमा घर जलकर राख हो गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घरों में रखा सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर डेरा में यह घटना गुरूवार की शाम लगभग 4 बजे हुई। अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैली और देखते ही देखते कई छप्परनुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में मो. तौकीर, बब्लू, भुल्लन, आसिफ, तरम्मनुम, शुबराती और मो. तौफीक के छप्परनुमा घर जल गए। पीड़ित परिवारों के शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस कर रही मामले की जांच हालांकि, आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। स्थिति बिगड़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, रसोई गैस सिलेंडर, चारपाई और अलमारी में रखे कीमती सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे। यह राहत की बात रही कि आग लगते ही सभी परिवारों के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की महिला से राजस्थान में बंधक बनाकर रेप:काम के बहाने ले गया मुंहबोला भाई; पीड़िता बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा
    Next Article
    आईएमआरटी लखनऊ में 'फ्यूज़न फेस्ट' का दूसरा दिन:छात्रों ने खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment