Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएमआरटी लखनऊ में 'फ्यूज़न फेस्ट' का दूसरा दिन:छात्रों ने खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय 'फ्यूज़न फेस्ट 2026' का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर रहा। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन व पूर्व आईएफएस अधिकारी देश राज बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निदेशिका प्रो. शिल्पिका पांडेय, शिक्षकगण और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। पूरे दिन परिसर में जोश और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहाँ खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को एक साथ प्रस्तुत किया गया। लगभग 30 कॉलेजों के छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी बढ़ गया। दोनों वर्गों में आईएमआरटी टीम विजयी रही खेल प्रतियोगिताओं में आईएमआरटी बॉयज़ क्रिकेट टीम ने फाइनल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल के बालिका और पुरुष दोनों वर्गों में आईएमआरटी टीम विजयी रही, जबकि महिला वर्ग में सीआईएमएस टीम ने खिताब जीता। फुटबॉल फाइनल में आईएमआरटी और केकेसी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों का शानदार प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य और 'बैटल ऑफ बैंड्स' जैसी प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की 'सोनिक क्रू' टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज की 'टीम रिचुअल्स' उपविजेता रही। छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया इसके साथ ही , रंगोली, मेहंदी, फेस पेंटिंग, 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट', फायरलेस कुकिंग और स्केचिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कई संस्थाओं का सहयोग रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रायोजकों ने समर्थन दिया, जिससे सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकीं। 'फ्यूज़न फेस्ट 2026' का दूसरा दिन ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का बेहतरीन संगम बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 7 छप्परनुमा घर जले:दमकल ने आग बुझाई, लाखों का सामान राख; जनहानि नहीं
    Next Article
    पेठा की मिठास और यहां मिला प्यार एक बराबर:आगरा के एक अवॉर्ड फंक्शन में बोलीं एक्ट्रेस भाग्यश्री, अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का किया प्रमोशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment