Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधनू के कठेरुआ में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन:हनुमान जयंती पर कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

    1 hour ago

    1

    0

    बिधनू क्षेत्र स्थित कठेरुआ गांव के कष्टभंजन हनुमंत सिद्ध धाम में गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर निकाली गई कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया। सुबह आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। यात्रा धाम परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई। कथा का वाचन मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज के शिष्य चन्द्रेश महाराज (चन्द्रदास) द्वारा किया गया। उन्होंने कथा के आरंभ में हनुमान जयंती के महत्व को बताते हुए भगवान हनुमान की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद श्रीमद्भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के महत्व को समझाया। महाराज ने धुंधकारी प्रेत की मुक्ति कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने और उसके उपदेशों का पालन करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि बुद्धिमान वही है, जो ज्ञान को केवल सुनता ही नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारता भी है। उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, जिसे पाने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। मृत्यु लोक ही वह स्थान है, जहां सच्ची भगवत भक्ति संभव है, जो स्वर्गलोक में भी दुर्लभ मानी गई है। कथा के माध्यम से उन्होंने लोगों को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान अरविंद शुक्ल, सुमन शुक्ला, अजय द्विवेदी, गुड़िया द्विवेदी, गुड्डी शुक्ला, आचार्य संजीव द्विवेदी, बिहारी महाराज, विद्यानंद पांडेय, सिद्धार्थ तिवारी, दिलीप तिवारी, केशव पांडेय, तनय पांडेय और अंकित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश संभल के विधायक से नाराज; 55 साल के न्यूरोसर्जन ने अश्लील हरकत की, महिला की गर्दन हेलमेट समेत कटकर अलग
    Next Article
    यूपी की महिला से राजस्थान में बंधक बनाकर रेप:काम के बहाने ले गया मुंहबोला भाई; पीड़िता बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment