Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:रीता बहुगुणा जोशी के पति PC जोशी का निधन; लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस, कल प्रयागराज में अंतिम संस्कार

    5 hours ago

    2

    0

    पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। उन्होंने सुबह लगभग 7 बजे अंतिम सांस ली। रीता बहुगुणा जोशी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और उन्होंने तकनीकी तथा लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका विवाह 1976 में रीता बहुगुणा से हुआ था। वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा। मंगलवार को प्रयागराज में ही पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, टीन शेड से टकराकर नीचे गिरी; हालत नाजुक लखनऊ में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय टेलीकॉलर शिवांशी पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की है। वह वॉशरूम गई थी और वहीं की खिड़की से कूद गई। नीचे पहले फ्लोर पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि पसलियों, पीठ और माथे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, शिवांशी रायबरेली की रहने वाली थी और लखनऊ में बहन के साथ किराये पर रहती थी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं बहन ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पढ़ें पूरी खबर... हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव एनकाउंटर में घायल, ढाबा संचालक से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में 20 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। झरना नाले के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मोनू यादव का नाम तीन माह पहले टेढ़ी बगिया में हुए राज चौहान हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें पीड़ित की मां ने उसे मास्टरमाइंड बताया था। इस मामले में पुलिस आयुक्त ने दो आईपीएस अधिकारियों समेत 7 सदस्यीय एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस के अनुसार, जेल से जमानत पर छूटने के बाद मोनू ने अपने ही गांव के ढाबा संचालक से 10 लाख की चौथ मांगने के साथ 30 हजार रुपये लूटे थे, जिसके बाद से वह पुलिस की नजर में था। पढ़ें पूरी खबर... केशव ने भाजपा अध्यक्ष नवीन और महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक केशव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के गठन को लेकर बात हुई। तावड़े से मुलाकात में केशव ने मंत्रिमंडल विस्तार और बीजेपी की टीम को लेकर अपनी राय पेश की। दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भाजपा का पूरा ध्‍यान अब यूपी पर है। सूत्रों का कहना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही पंकज चौधरी के नेतृत्‍व वाली यूपी बीजेपी संगठन में भी एक नई टीम देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं ने संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है, उनको सरकार में जगह मिल सकती है। इसके अलावा संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्‍तर पर पकड़ बनाने और चुनावी मुद्दों को धार देने पर चर्चा होगी। बीते अप्रैल में भाजपा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। माना गया कि तावड़े ने सीएम से प्रदेश भाजपा की नई टीम, निगम-आयोग में खाली पदों पर नियुक्ति के साथ मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले संभावित चेहरों को लेकर चर्चा की। वह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा से भी मिले थे। मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और बेटे की मौत मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की तीनों लोग 3 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। पिता और बेटे का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तुरंत खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। घटना शनिवार रात 9 बजे खतौली थाना क्षेत्र की घटना है। पढ़ें पूरी खबर झांसी में PWD हेल्पर की बाथरूम में न्यूड लाश मिली: पत्नी-बच्चे गांव गए थे, दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस झांसी में PWD के हेल्पर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घर के अंदर बाथरूम में उनकी न्यूड लाश मिली है। पत्नी और बच्चे गांव गए थे, वह घर पर अकेले थे। 2 दिन से जब रामप्रकाश उर्फ पप्पू (59) घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस गेट तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो न्यूड अवस्था में लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 38 IAS ट्रांसफर, 8 डीएम बदले:आईफोन में फंसे राजीव हटाए गए, दिव्या साइडलाइन; संभल डीएम का कद बढ़ा
    Next Article
    CM कल देंगे 613 करोड़ के विकास की सौगात:आज गोरखपुर आएंगे; तारामंडल के दो हिस्सों को जोड़ने वाले पुल का होगा लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment