Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- हमें शिवपाल यादव पर भरोसा, अखिलेश पर नहीं

    18 hours ago

    2

    0

    यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में अखिलेश और शिवपाल के रिश्तों पर तंज कसा। उन्होंने कहा-हमें शिवपाल यादव पर भरोसा है लेकिन अखिलेश यादव पर नहीं। एक बार शिवपाल यादव इन्हें छोड़कर चले गए थे। वे पहले भाजपा में गए और फिर उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई। फिर शिवपाल ने खुलकर बैटिंग की थी। कहा था- सपा कुछ चोर-उचक्कों की पार्टी हो गई। माफियाओं की पार्टी हो गई है। इसमें गरीबों की जमीन कब्जा करने वाले लोग आ गए हैं। ऐसे में अखिलेश यादव शिवपाल यादव पर कैसे भरोसा करेंगे? इसलिए अखिलेश ने उन्हें लोहिया ट्रस्ट से हटा दिया। राजस्थान निकाय चुनाव में BSP ने जीतीं 19 पार्षद सीटें, मायावती बोलीं- सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी से हारे, वरना रिजल्ट और बेहतर बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा- इस बार BSP ने राजस्थान में 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी उम्मीदवारों को सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में जबरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अंतर से हरा दिया गया, वरना पार्टी का रिजल्ट और भी अच्छा आ सकता था। मायावती ने कहा- इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी BSP का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। वहां के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। BSP सुप्रीमो ने उम्मीद जताई कि इसी मेहनत के दम पर आगे होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता पार्टी का बेहतर रिजल्ट लाएंगे। आजमगढ़ में पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 युवकों की मौत, 6 घायल आजमगढ़ में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई। हादसे के समय कार में 9 लोग बैठे थे। इनमें 3 की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूलपुर सीओ किरण पाल सिंह के मुताबिक- आज सुबह करीब 5 बजे पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार फूलपुर से सरायमीर जा रही थी। कार में फूलपुर के रहने वाले कुल 9 लोग सवार थे। सभी अलग -अलग परिवार से थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कार की स्पीड अधिक थी। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वालों की पहचान सत्यम मोदनवाल (20) और निखिल गुप्ता (17) के रूप में हुई। वहीं 7 घायलों लकी सोनकर (19) अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडे और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडे को एम्बुलेंस से फूलपुर के प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान लकी सोनकर ने भी दम तोड़ दिया। जबकि 6 घायलों का इलाज चल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर ज्वेलरी शॉप से 10 किलो सोना-15 लाख की नकदी चोरी, मथुरा में गैस कटर से ताला काटकर घुसे चोर मथुरा में चोर ज्वेलरी शॉप से 10 किलो के सोने के गहने और 15 लाख रुपए की नकद चोरी कर ले गए। जाते समय बदमाश दुकान में लगे CCTV कैमरों की DVR भी उखाड़कर साथ ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही सराफा व्यापारी मौके पर जुट गए और विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस ने खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई हैं। घटना कोसीकलां सराफा बाजार की है। कोसीकलां में भरत मिलाप चौक के पास जुगल किशोर ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान मालिक जुगल किशोर के बेटे वरुण और उनके भाई रविवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान में रखे आभूषण अंदर बने स्ट्रांग रूम में रख दिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर बलिया में बाइक सवार युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 6 बदमाशों ने गाड़ी रोका बलिया में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 7:45 बजे हमले में उमेश चौरसिया (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उमेश चौरसिया सोमवार देर शाम बाइक से मालीपुर से पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस हमलावरों की तलाश और जांच में जुटी है। घटना उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के पास की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति-पत्नी के न्यूड शव जंगल में मिले:बिजनौर में पति पेड़ से लटका मिला, 1KM दूर पत्नी का शव नदी में पड़ा था, दोनों हाथ बंधे थे
    Next Article
    जयंत भैया ने अखिलेश को धमकाया:चंद्रशेखर की एक्स गर्लफ्रेंड की सियासी डिमांड, मार-कुटाई पर उतारू सपा विधायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment