Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति-पत्नी के न्यूड शव जंगल में मिले:बिजनौर में पति पेड़ से लटका मिला, 1KM दूर पत्नी का शव नदी में पड़ा था, दोनों हाथ बंधे थे

    16 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में पति-पत्नी के शव गांव के बाहर जंगल में करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर अलग-अलग जगह मिले। पत्नी का न्यूड शव नदी में पड़ा था, उसके हाथ बंधे हुए थे। जबकि पति का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों सोमवार को लकड़ी काटने के लिए घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस और परिजन देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को परिजनों ने फिर तलाश शुरू की। घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका पति का शव मिला। बाइक की क्लच वायर से फंदा बनाया गया था। उसके शरीर पर पत्नी की सलवार थी। इसके करीब 1 किलोमीटर दूर नदी में पत्नी का अर्धनग्न शव मिला। मामला जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर जलालपुर काजी गांव का है। युवक की बहन ने दोनों की हत्या किए जाने और भाभी के साथ रेप की आशंका जताई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानिए पूरा मामला… जलालपुर काजी गांव का रहने वाला देशराज उर्फ छोटे (40) लकड़ी काटने का काम करता था। परिवार में पत्नी सुषमा (37) बड़ी बेटी कामनी, बेटा हनी, सिद्धार्थ और छोटी बेटी कशिश हैं। परिजनों के मुताबिक, देशराज अपनी पत्नी सुषमा के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे नहर की पटरी पर लकड़ी काटने गया था। दंपती पिछले तीन दिनों से लगातार इसी जगह लकड़ी काटने जा रहे थे। सोमवार को काफी समय बीतने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की। जंगल में एक जगह दरांती और चप्पल मिले। लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन सभी मिलकर दंपती की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। नदी में पत्नी और पेड़ से लटका मिला पति का शव मंगलवार सुबह पुलिस ने परिजनों के साथ फिर से तलाशी शुरू की तो सुबह करीब 10 बजे देशराज का शव पेड़ पर बाइक की क्लच वायर से टंगा था। उसके शरीर पर पत्नी की सलवार थी। वहीं, पत्नी का शव नदी में अर्धनग्न शव मिला, उसके पैर दुपट्टे से बंधा हुआ था। दोनों शवों के बीच करीब एक किलोमीटर का फासला था। बहन ने जताई हत्या की आशंका देशराज की बहन मोनी ने बताया कि आज जब हम गंगा के किनारे पहुंचे तो मेरी भाभी की लाश मिली। उनकी चोटी भी बंधी हुई थी। गले में फंदा लगा था। जब लाश को पानी से बाहर निकाला गया, तो खून बह रहा था। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े भी नहीं थे। यह सीधा-सीधा हत्या है, आत्महत्या नहीं है। यह आत्महत्या हो ही नहीं सकती, उन्हें मारा गया है। वहीं, देशराज की बेटी कशिश ने बताया कि मैं घर पर थी। कल सुबह करीब 9 बजे मम्मी-पापा गए थे। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह वारदातस्थल पर पहुंचे एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा- पति-पत्नी के शव मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। ---------------------------------- ये खबर बी पढ़ें पति को पुलिस ले गई...पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत:फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड फिरोजाबाद में चोरी के शक में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि रविवार रात पत्नी ने पति को थाने ले जाने का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया। पेट में लात मारी। इसके बाद भी पुलिसकर्मी पति को थाने लेकर गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री निषाद नेता प्रतिपक्ष से मिले, क्या पाला बदलेंगे?:कहा- भाजपा दरवाजा बंद करेंगी तो सोचेंगे, जो निषादों के साथ, हम उसके साथ रहेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- हमें शिवपाल यादव पर भरोसा, अखिलेश पर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment