Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर बंधुआ फैक्ट्री कांड पर यूपी सरकार को NHRC का नोटिस; मुख्य सचिव-DGP से दो हफ्ते में मांगा जवाब

    23 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के मांडी गांव की दोना-पत्तल फैक्ट्री में 12 मजदूरों को बंधक बनाकर डेढ़ साल तक अमानवीय यातनाएं देने का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी भेजा है। आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण से दो हफ्ते में पूरी रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने अपने आदेश में साफ कहा- यदि मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित तथ्य सही हैं तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। आयोग ने जिलाधिकारी को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम-1976 के तहत पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर लगातार 7वें साल नहीं बढ़ी बिजली की दरें, 3.80 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी यूपी में लगातार 7वें साल बिजली की दरें नहीं बढ़ेंगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ आदेश जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के करीब 3.80 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। आयोग ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग पर 20% की छूट भी बरकरार रखी है। बिजली कंपनियों ने स्मार्ट मीटर समेत कई मदों का अतिरिक्त खर्च उपभोक्ताओं से वसूलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने उपभोक्ता परिषद और आम उपभोक्ताओं के तर्कों को स्वीकार करते हुए इन मांगों को खारिज कर दिया। बिजली कंपनियां स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर हुए करीब ₹3,838 करोड़ के खर्च को उपभोक्ताओं से वसूलना चाहती थीं। आयोग ने कहा कि कंपनियां यह साबित नहीं कर सकीं कि स्मार्ट मीटर से उन्हें वास्तविक वित्तीय लाभ कितना हुआ है। इसलिए यह खर्च उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में गंगा सरोवर में महिला ने नमाज पढ़ी FIR दर्ज, अध्यक्ष बोले-माहौल खराब हुआ सहारनपुर के श्री गोरक्ष गंगा सरोवर में एक महिला के नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। यह पूरी गतिविधि सरोवर के परिसर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सरोवर की देखरेख करने वाली गोगामढ़ी सुधार सभा ने पुलिस से शिकायत की। समिति ने बताया 30 जून की शाम एक महिला ने सरोवर में वजू किया। उसके बाद वहीं नमाज अदा की। शिकायत के साथ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक जुलाई की रात 9:28 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पढ़ें खबर पढ़िए… हरदोई DM पर आरोप लगाने वाले BSA निलंबित; 61 टीचर्स की नियुक्ति के डॉक्यूमेंट मिले थे गायब हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजित सिंह को गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन ने निलंबित कर दिया है। उन पर 5 लाख रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। FIR भी दर्ज हुई थी। बीएसए ने डीएम अनुनय झा पर जाल बिछाकर फंसाने का आरोप लगाया था। बीएसए पर शिक्षक भर्ती से जुड़े कागजात गायब होने पर लापरवाही का आरोप लगा था। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ ही बीएसए को बेसिक शिक्षा निदेशालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं विभागीय जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक (षष्ठ मंडल) को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत: अचानक बेकाबू होकर खेत में पलटा गोंडा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ट्रक में ही सवार थे। ट्रक चालक ने अचानक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे हादसा हो गया। हादसे में चार अन्य मजदूरों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। ट्रक लोहे की सरिया लेकर जा रहा था। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतक मजदूरों को तत्काल गोंडा अंबेडकर कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह ट्रक वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के लिए सरिया लेकर जा रहा था।पूरी खबर पढ़ें बर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्त का मर्डर किया: गाजियाबाद में घर से बुलाकर ले गए- पेट और सीने में 6 चाकू घोंपकर फेंकी लाश गाजियाबाद में बुधवार देर रात 3 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्तों ने उसे बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बुलाकर ले गए। वहां पर 3 दोस्तों ने घेर लिया। इसके बाद उसके सीने में चाकू से 3 बार और पेट में 4 मारा। इससे उसकी आंते बाहर गई हैं। इसके बाद उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर शव मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गुसाएं परिजनों और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है। महिलाएं धरने पर बैठ गईं। सभी लोग आरोपियों की एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोचा गाजीपुर में बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे दासु बनवासी हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी नगीना बनवासी मुठभेड़ में गिरफ्तार। गांगी नदी पुल के पास बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। 10 फरवरी को 40 वर्षीय दासु बनवासी का गमछे से गला दबाकर उनकी हत्या की गई थी। इस मामले में नगीना बनवासी की तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें ई–रिक्शा चालक ने होटल में महिला से किया रेप: अलीगढ़ में सस्ता होटल दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था, मुठभेड़ में पकड़ा अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक होटल में बुधवार को रात करीब 12 बजे महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने महिला को सस्ता होटल दिलाने का झांसा देकर कमरे में पहुंचाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के 4 घंटे बाद गुरुवार तड़के 4 बजे पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।पूरी खबर पढ़ें हमीरपुर में कुरकुरे देने के बहाने 6 साल की मासूम से रेप किया, 75 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार हमीरपुर में 6 साल की मासूम के साथ 75 साल के बुजुर्ग ने रेप किया। 28 जून की दोपहर में मासूम घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोसी बुजुर्ग ने मासूम को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। दुकान पर कुरकुरे दिलाने के बाद घर ले गया, जिसके बाद रेप किया। करीब आधे घंटे बाद बच्ची घर पहुंची। परिजन को मासूम को देखने के बाद अनहोनी की आशंका हुई तो बच्ची से पूछा। बच्ची ने बुजुर्ग की हरकत बताई तो घरवालों की शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को जेल भेज दिया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति बोला- पत्नी का अफेयर था, गला घोंट दिया:मुरादाबाद में ग्राम प्रधान को फोन किया, बोला- लाश के पास बैठा हूं, पुलिस को बता दो
    Next Article
    NHM हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ नंबर-1:75 जिलों और 18 मंडलों में अव्वल, स्वास्थ्य सेवाओं में बना प्रदेश का मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment