Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति बोला- पत्नी का अफेयर था, गला घोंट दिया:मुरादाबाद में ग्राम प्रधान को फोन किया, बोला- लाश के पास बैठा हूं, पुलिस को बता दो

    21 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में बुधवार (1 जुलाई) रात करीब 1 बजे एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके पहले उन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। फिर दोनों अलग-अलग बिस्तर पर सो गए। पति रात गहराने का इंतजार करने लगा। इसके बाद वह अपने बिस्तर से उठा और पत्नी का गला दबा दिया। इसके बाद पति करीब 1 घंटे तक पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। फिर गांव के प्रधान को फोन कर पूरी बात बताई। उसने कहा- प्रधान जी, मैंने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार दिया है। उसका चाल-चलन सही नहीं था। दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। समझाने पर भी नहीं मान रही थी। उसे आज समझाया तो लड़ने लगी, इसलिए उसका गला दबा दिया। उसकी लाश के पास बैठा हूं। पुलिस को बता दो। यह पता चलते ही प्रधान मोहम्मद वारिस ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। रात करीब ढाई बजे थानेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस गुरुवार सुबह शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पति को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… शिमलाठेर गांव में रहने वाला महेश (40) ट्रक ड्राइवर है। वह एक नेटवर्क कंपनी में भी जुड़ा है। उसकी शादी 15 साल पहले अमरोहा के हसनगंज की रहने वाली राजवती (35) से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे- विष्णु (12), ललित (8) और कनक (6) हैं। महेश अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। उसका एक भाई है, वह परिवार के साथ अलग रहता है। बुधवार रात करीब 8 बजे महेश शराब पीकर घर लौटा। कुछ देर बाद उसका पत्नी राजवती से झगड़ा हो गया। महेश पत्नी को जबरन कमरे के अंदर ले गया। वहां दोनों के बीच देर तक बहस हुई। इसके बाद दोनों शांत हो गए। रात करीब 9 बजे दोनों ने बच्चों के साथ खाना खाया और सो गए। रात करीब 1 बजे महेश अपने बिस्तर से उठा और पास में सो रही राजवती का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के करीब आधा घंटे बाद महेश ने प्रधान मोहम्मद वारिस को फोन करके पत्नी की हत्या के बारे में बताया। बेटा बोला- पापा ने मां को कंपनी के अधिकारी के साथ पकड़ा था पुलिस ने महेश के तीनों बच्चों से बात की। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता पिछले करीब 5-6 साल से एक प्राइवेट कंपनी (आस्था प्राइवेट लिमिटेड) से जुड़े थे। इसी कंपनी की नौकरी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। बच्चों के अनुसार, उनकी मां राजवती मुहर्रम के आसपास कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ टूर पर गई थी। तब पता चला था कि मां को पुलिस ने एक होटल में छापेमारी के दौरान पकड़ लिया था। इस घटना के बाद मम्मी-पापा के बीच झगड़ा और बढ़ गया था। बच्चों ने यह भी बताया कि 6 दिन पहले कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी उनके घर आए थे। उस दिन मां ने दोपहर में तीनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद मां और अधिकारी काफी देर तक घर में अकेले रहे थे। बाद में जब यह बात पिता महेश को पता चल गई थी। भाभी बोलीं- ननद पर गलत आरोप लगा राजवती की हत्या का पता चलने पर उसके मायकेवाले आ गए। उसकी भाभी अंजलि ने बताया कि उनकी ननद राजवती और ननदोई महेश के बीच लड़ाई के बारे में कुछ पता नहीं है। पहले कभी हम लोगों से महेश ने राजवती की कोई शिकायत नहीं की थी। न ही राजवती ने ऐसी कोई बात बताई थी। अब ननदोई गलत आरोप लगा रहा है। सीओ अशोक कुमार ने बताया- आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के भाई गुड्‌डू से शिकायत मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई, महोबा में डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को मारी ठोकर; गनर, गार्ड सहित 3 घायल महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार रात करीब 12:25 बजे भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गए। ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी जान बच गई। लेकिन डंपर की टक्कर से पीछे चल रहे एस्कॉर्ट वाहन में सवार सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर ट्रस्टी अनिल मिश्रा से बंद कमरे में पूछताछ:SIT ने गोपाल राव से भी सवाल पूछे, चढ़ावा चोरी के दो आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन की तैयारी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर बंधुआ फैक्ट्री कांड पर यूपी सरकार को NHRC का नोटिस; मुख्य सचिव-DGP से दो हफ्ते में मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment