Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे मंगेतर मर्डर- अलग-अलग बयान दे रहे सिया और चेतन:क्राइम पेट्रोल से पुलिस को चकमा देना सीखा; अब पॉलीग्राफ टेस्ट होगा

    2 hours ago

    1

    0

    पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अलग-अलग बयान दे रहे हैं। पुलिस ने अब पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद दोनों के बयान मिलाए जाएंगे। सिया ने टेस्ट की परमिशन दे दी है। वहीं जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी ने वारदात से पहले टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ के कई एपिसोड देखकर समझने की कोशिश की थी कि जांच एजेंसियों को कैसे चकमा दिया जा सकता है। 18 जून को लोहगढ़ किले से धक्का देकर 25 साल के केतन अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस का मानना है कि केतन, सिया और चेतन के रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची गई। चेतन और सिया के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन, 2 तस्वीरें… पुणे पुलिस ने सिया के घटना वाले दिन के कपड़े बरामद किए पुणे पुलिस ने गुरुवार को सिया गोयल के घर से घटना के दिन पहने गए कपड़े और कई डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। साथ ही सिया को उस जगह पर ले जाकर जांच की, जहां उसने और चेतन चौधरी ने मंगेतर केतन अग्रवाल को पहाड़ी से धक्का देने की साजिश का रिहर्सल किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया है। हत्या की रिहर्सल वाली जगह सिया को ले गई पुलिस गुरुवार को पुलिस सिया को लेकर पुणे के लुल्लानगर इलाके में ले गई। यहां स्थित एक पहाड़ी पर कथित रूप से सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को गिराने की रिहर्सल की थी। इस जगह का पंचनामा बनाने के बाद पुलिस सिया को उसके घर भी लेकर गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा लिंक परियोजना कानूनन अवैध:45,000 करोड़ के प्रोजेक्ट की सारी मंजूरियां खत्म; बिना फॉरेस्ट क्लीयरेंस के हो रहा निर्माण
    Next Article
    हिमाचल में भारी बारिश का कहर, किन्नौर में गाड़ियां दबी:रिब्बा में फ्लैश-फ्लड, 49 सड़कें और 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद, आज ऑरेंज अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment