Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में MSC छात्रा से सिपाही ने रेप किया, नौकरी और शादी का झांसा देकर फंसाया

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक सिपाही ने MSC की छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान सिपाही ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। पढ़िए पूरी खबर… पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे को सशर्त जमानत, गैंगस्टर मामले में अभी जेल में ही रहेंगी अलीगढ़ के चर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की आरोपी और पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की सिंगल बेंच ने जमानत याचिका की मंजूर की। जमानत मिलने के बावजूद वह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगी। उन्हें गैंगस्टर एक्ट के मामले में अलग से जमानत लेनी होगी। मामला 26 सितंबर, 2025 का है। थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर 2 पक्ष भिड़े, एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से किया हमला मथुरा के रहेड़ा गांव में रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान एक पक्ष ने खुलेआम फायरिंग भी की गई। इसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… अल-कायदा के 3 आतंकियों को उम्रकैद, 2021 में कुकर बम के साथ लखनऊ में पकड़े गए थे लखनऊ की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल मामले में फैसला सुनाते हुए 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने हर दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला सोमवार को एडीजे-3/स्पेशल जज जैनेंद्र पांडेय की अदालत ने सुनाया है। कोर्ट ने मामले में मुख्य आरोपी काकोरी निवासी मिन्हाज अहमद, मड़ियांव निवासी मुसीरुद्दीन उर्फ मुसीर और बड़गाम जम्मू-कश्मीर निवासी तौहिद को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें धुरंधर फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- 28 अप्रैल को सुनवाई करेंगे अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अतीक अहमद के किरदार और नोटबंदी को मास्टर स्ट्रोक दिखाए जाने के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। याचिका में फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को विपक्षी बनाया गया है। इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), उत्तर प्रदेश सरकार (एंटरटेनमेंट टैक्स विभाग), जिलाधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है। केंद्र सरकार के वकील अश्विनी कुमार सिंह ने बताया- याचिका में अतीक अहमद को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज नाकेबंदी पर चीन ने अमेरिका को क्या दी वॉर्निंग? देखें वर्ल्ड न्यूज
    Next Article
    अंबेडकर जयंती की तैयारी में हुआ हादसा:हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment