Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग अरेस्ट: डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में साइबर ठगी करने वाले 8 लोग अरेस्ट किए गए हैं। इसमें अलग-अलग बैंकों के पांच अधिकारी शामिल हैं। यह साइबर ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे। यह गिरोह साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी फर्म बनाकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराता था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में नवीं मुंबई में डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ की ठगी के बाद एक कानपुर के शुभम गौड़ के बैंक खाते में 2.5 करोड़ रुपए भेजे थे। इसी तरह देश में 17 अन्य हुए साइबर क्राइम में भी कानपुर के एक खाते का इस्तेमाल हुआ था। बर्रा पुलिस के पास NCRP पोर्टल से अलर्ट आया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का गुरुवार को खुलासा किया है।पूरी खबर पढ़ें मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी दी थी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मऊ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। आरोप है कि राजभर ने उस वक्त जनसभा में कार्यकर्ताओं से कहा था- अगर भाजपा के लोग वोट मांगने आएं, तो उन्हें जूतों से मारें। राजभर पिछली कई सुनवाइयों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस पर बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए अगली सुनवाई पर राजभर को पेश होने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी।। पूरी खबर पढ़िए रामपुर में पत्नी हत्याकांड में पति-प्रेमिका को उम्रकैद, कोर्ट ने 10-10 हजार रुपए का लगाया जुर्माना रामपुर कोर्ट ने पत्नी की गला दबाकर हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह फैसला गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सुनाया गया। कोर्ट ने एक दिन पहले ही दोनों आरोपी पति अमरीक सिंह और प्रेमिका अमनदीप कौर को दोषी ठहरा दिया था। सजा सुनाए जाने के दौरान गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लाया गया। फैसला सुनने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… कासगंज में नल में उतरे करंट से मां-बेटे की मौत, मां को बचाने गया बेटा चपेट में आया कासगंज में गुरुवार को घर लगे नल में करंट उतरने से चपेट में आकर मां और बेटे की मौत हो गई। महिला घर में नल से पानी भरने गई थीं। नल में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर किरन गिर पड़ीं। वहीं मां की चीख सुनकर उनका बेटा रईस पाल (32) मौके पर पहुंचा। मां को बचाने के प्रयास में जैसे ही उसने उन्हें छुआ, वह भी तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सहावर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… मऊ में डंपर की टक्कर से हेड कॉन्स्टेबल की मौत, तेज टक्कर से गड्ढे में गिरी जीप मऊ में रात्रि गश्त पर निकले हेड कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार 3 लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हादसा घोसी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पूरी खबर पढ़ें… कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत को पीटा, गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना; भाजपा झंडा लगी थार बरामद कानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत पर हमला कर दिया। महंत को चोटें आई हैं। दोपहर में हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड अपने घर पर CCTV लगवा रही थी, जिसका महंत रविकांत शुक्ला ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में गर्लफ्रेंड ने घटना की जानकारी अजय ठाकुर को दी, जिससे वह भड़क गया। शाम होते ही अजय अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से आश्रम पहुंचा और गेट खुलवाया। जैसे ही महंत बाहर आए, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने आश्रम परिसर में पत्थरबाजी भी की, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से अजय ठाकुर के एक साथी ईशू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, भाजपा का झंडा लगी थार, बुलेट समेत कुल चार वाहन बरामद किए गए। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… संतकबीर नगर में शादी समारोह में जनवासे में घुसी दूल्हे की बेकाबू थार, 6 बारातियों को रौंदा, हालत गंभीर, चारपाई पर लेटे हुए थे संत कबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौवाठोर गांव में एक थार गाड़ी ने बारातियों को रौंद दिया। इस हादसे में छह से अधिक बाराती घायल हो गए। घटना देर रात उस समय हुई जब बारात में खाना खाने के बाद कुछ बाराती चारपाई पर लेटे हुए थे। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात करीब दो बजे हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी स्टार्ट करते समय चालक का पैर एक्सीलरेटर पर दब गया, जिससे थार अनियंत्रित हो गई और सीधे लेटे हुए बारातियों पर चढ़ गई। पूरी खबर पढ़ें… आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर टीचरों से ठगे 32 लाख: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का दिखाया डर, जेल भेजने की दी धमकी आगरा में एक शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठग ने महिला को 9 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा। बोला-मैं प्रवर्तन निदेशालय से बोल रहा हूं। तुम्हारा नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जिंदगी भर जेल में सड़ोगी। यह धमकी साइबर अपराधियों ने दयालबाग निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी। उन्हें 9 दिन तक 4 से 5 घंटे के लिए डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने का डर दिखाया। अपने खाते में 32 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद बोले- आतंकवाद का असली नाम जिहाद: उसका देश भी होता है और धर्म भी, इस्लामिक कंट्री समर्थन करती है आतंकवाद का धर्म भी होता है और देश भी होता है। जिहाद, कुरान और हदीस के अनुसार इस्लाम का सबसे बड़ा पवित्र कार्य है। जिसे किए बिना किसी मुस्लमान को अल्लाह की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती। दुनिया का हर इस्लामिक देश जिहाद का पूरी तरह से समर्थन करता है और जेहादियों को हर तरह का सहयोग देता है। ये बातें शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने आज वीडियो जारी करके कही। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भी आपत्ति जताई है। नरसिंहानंद गिरी ने कहा-आजकल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि आतंकवाद का ना को धर्म होता है। और ना ही कोई देश होता है। पढ़िए पूरी खबर… फरहत मसूद को हाईकोर्ट से राहत, सबा पर सुनवाई कल: सबा संग पति को किया घेरने का प्रयास, मुकदमे में फॉर्नर एक्ट बढ़ा फर्जी दस्तावेज मामले में हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी सबा फरहत के पति फरहत मसूद को राहत दे दी है। कोर्ट ने फरहत मसूद की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। अभी सबा की याचिका लंबित है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। पाकिस्तान के लाहौर निवासी सबा का निकाह मेरठ के जली कोठी निवासी फरहत मसूद के साथ साल 1988 में हुआ था। देहलीगेट निवासी रुकसाना ने सबा फरहत पर गैरकानूनी तरीके से भारत में रहकर यात्रा करने और फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सबा को गिरफ्तार किया था। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में शादी से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी: अश्लील कमेंट किया, कपड़ें भी फाड़ें; FIR दर्ज गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। रास्ते में उसे अकेला देख कर अश्लील कमेंट करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना महिला ने अपने पति को दी। उसके बाद शिकायत लेकर वह आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पति के साथ मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद-नोएडा समेत 5 जिलों में जमकर ओले गिरे:झांसी-बरेली में जोरदार बारिश, सड़कों पर पानी भरा; 24 घंटे में 17 की मौत
    Next Article
    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों को हार्ट अटैक:सुल्तानपुर में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि, दरोगा ने FIR कराई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment