Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों को हार्ट अटैक:सुल्तानपुर में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि, दरोगा ने FIR कराई थी

    5 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों को हार्ट अटैक आ गया। मामला 5 दिन पुराना है। इसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट गुरुवार को आई है। पोल्ट्री फॉर्म के मालिक ने मुर्गियों की मौत के बाद डीजे संचालक की शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस ने मुर्गियों की मौत की वजह जानने के लिए उनका पोस्टमॉर्टम कराया था। डीजे वाले ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। चौकी इंचार्ज ने खुद पर डीजे संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उपद्रव फैलाने, पशुओं को नुकसान पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण की धाराएं लगाई थीं। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र की है। अब पूरी घटना विस्तार से… दरियापुर गांव में 25 अप्रैल की रात बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। बारात कुड़वार के पूरे रामभद्रपुरवा से आई थी। बारात में शामिल डीजे की आवाज काफी तेज थी। रात करीब 9:30 बजे डीजे गांव के पास साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा। तेज आवाज से मुर्गियां दहशत में आ गईं। पोल्ट्री फार्म के संचालक साबिर अली ने बताया, डीजे की तेज आवाज से एक-एक कर 140 मुर्गियों की मौत हो गई। उन्होंने कुड़वार के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव को दो-तीन बार आवाज कम करके आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। साबिर ने जब दोबारा मना किया तो डीजे वाले और कुछ बाराती गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। साबिर की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीजे वाले को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान डीजे संचालक पुलिस के सामने भी अभद्रता करने लगा। पुलिस ने जब्त किया डीजे इसके बाद पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया। आरोपी डीजे संचालक कवि यादव को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। शुरुआत में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौकी इंचार्ज भारत सिंह की तहरीर पर डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बल्दीराय पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच सब इंस्पेक्टर एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था या नहीं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, पोस्टमॉर्टम में मुर्गियों की मौत का कारण हार्टअटैक पाया गया है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें….. हाईवे पर शॉर्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग अरेस्ट: डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़
    Next Article
    निलंबन से नाराज जेई 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:एक दिन पहले लाइनमैन की मौत पर हुई कार्रवाई, बहाल करने की जिद पर अड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment