Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में आबकारी हेड कॉन्स्टेबल 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, हर महीने मांगता था रुपए

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल तहसीलदार सिंह को 12 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि वह क्षेत्र की एक कंपोजिट शराब दुकान के लाइसेंसधारक से हर महीने रिश्वत मांगता था और रकम न देने पर लाइसेंस रद्द कराने व छापेमारी की धमकी देता था। लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह की शिकायत पर कानपुर नगर की एंटी करप्शन टीम ने सादी वर्दी में जिला आबकारी कार्यालय पहुंचकर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने केमिकल लगे नोट लिए, उसे दबोच लिया। छापेमारी के बाद आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद टीम उसे पूछताछ के लिए कानपुर ले गई। एंटी करप्शन टीम अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है और विभाग के अन्य अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल वर्मा ने बताया कि तहसीलदार सिंह 2018 से जिले में तैनात था और वर्तमान में जसवंतनगर सर्किल में कार्यरत था, उसकी गिरफ्तारी से विभाग भी हैरान है। पढ़ें पूरी खबर... सपा नेता को थैलियम जहर देकर मारने का प्रयास, पत्नी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई FIR वाराणसी के सपा नेता और समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार को जहर देकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति को दुर्लभ थैलियम जहर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, साल 2025 में एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर संदीप सिंह दो बार गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की। खुशबू सिंह ने बताया कि मेदांता में इलाज के दौरान संदीप की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल और फिर एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया। मुंबई में जांच के दौरान शरीर में थैलियम जैसे दुर्लभ जहर की पुष्टि हुई, जो धीरे-धीरे असर करता है। पत्नी ने आशंका जताई है कि उनके पति को बाहर रहने और भोजन के दौरान जहर दिया गया हो सकता है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा 109(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… बॉयफ्रेंड संग मिलकर गैंगस्टर पति का मर्डर, कानपुर में 3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर गला घोंटा कानपुर में गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। वह हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। उसकी हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली। हत्या के बाद रात में ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे के पास रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। पूरी खबर पढ़ें पांच सीनियर IAS अफसरों के तबादले; वेटिंग में चल रहीं गुंजन द्विवेदी और राकेश सिंह को चार्ज मिला यूपी सरकार ने बुधवार शाम 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं राकेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात किया गया है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव भी बनाया गया है। किसे कहां भेजा गया, देखें पूरी सूची
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो मिनट में 2 लाख का साइबर फ्रॉड, VIDEO:कानपुर पुलिस कमिश्नर डेमो देख दंग रह गए, सरकारी आवास के नाम पर फोन कर ठगते थे
    Next Article
    बरेली में बच्चे ने पैंरेट्स को डिजिटल अरेस्ट से बचाया:ठग ने NIA अफसर बनकर फोन किया, घोटाले में शामिल होने के नाम पर डराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment