Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हाथरस में प्रेमी से शादी की जिद पर शादीशुदा महिला टावर पर चढ़ी; 3 घंटे किया ड्रामा

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मंगलवार को 30 साल की शादी महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला करीब 100 फीट की ऊंचाई पर जाकर पर बैठ गई। कुछ लोगों ने जब उसे टॉवर पर बैठा देखा, तो भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। महिला के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। महिला प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। इसके बाद महिला के प्रेमी को बुलाया गया। उसके कहने पर करीब 3 घंटे बाद महिला नीचे उतरी। मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड का है। पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर में मां और 3 बेटों को फांसी की सजा, उधार मांगने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला था मुजफ्फरनगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट 7 साल पुराने मामले में मां और 3 बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। चारों ने उधार के 70 हजार मांगने पर एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला था। कोर्ट ने वारदात को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट बताया। कोर्ट ने चारों दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम मृतक की मां राजबाला को देने का निर्देश दिया गया है। घटना 17 सितंबर, 2019 की है। फैसला आने के बाद मृतक की मां ने कहा- अब मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, तीनों की मौत; पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ 3 साल से मायके में रह रही थी। महाराजपुर के नजफगढ़ में रहने वाले रामपाल गुजरात की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा प्रताप, धर्मेंद्र, जितेंद्र और इकलौती बेटी चांदनी (33) थी। चांदनी की शादी मैनपुरी के करहल, नगला सीताराम में रहने वाले राकेश से 12 साल पहले हुई थी। दोनों को दो बेटियां पायल (7) और ब्यूटी (5) थीं। पूरी खबर पढ़ें अखिलेश यादव ने गाजीपुर जाने का कार्यक्रम कैंसिल किया, कहा- बाद में जाएंगे अखिलेश यादव ने 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। उनको यहां सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मिलने जाना था। सियाराम की 15 साल की बेटी निशा का शव गंगा में मिला था। इसके बाद सपा ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधिमंडल गांव भेजा था। 22 अप्रैल को जब सपा प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हत्या और दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। अखिलेश यादव ने 27 अप्रैल को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान निशा के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 60 घायल; यात्री बोले- कंडक्टर गाड़ी चला रहा था, ड्राइवर सो रहा था सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के 6 बजे एक लग्जरी बस पलट गई। हादसे में करीब 60 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग गया। 100 यात्रियों को लेकर बस लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। यात्रियों का आरोप है कि बस कंडक्टर चला रहा था। इस वजह से हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से बस बेकाबू हो गई और देखते ही देखते पलट गई। आजमगढ़ निवासी खुशी और शिल्पा ने बताया कि बस ओवरलोड थी। यात्रा के दौरान एक बार बस का टायर भी पंचर हो गया था। माइलस्टोन- 108 से पहले ही चालक ने गाड़ी कंडक्टर को चलाने के लिए दे दी। खुद पीछे जाकर सो गया। पढ़ें पूरी खबर… आशुतोष महाराज को मिली AK-47 से मारने से धमकी, कहा- सीने में पीतल-पीतल भर दूंगा आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान के नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। कहा- एके-47 से गोलियों से भून देंगे। सीने में पीतल-पीतल भर देंगे। धमकी देने वालों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। धमकाने वाले खुद को आतंकी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बता रहे थे। उनका दावा है कि उनके लोग भारत के कई जिलों में मौजूद हैं। धमकी देने वाले ने कहा- हमारे आदमी तुम्हारे जिलों में मौजूद हैं। तुझे कभी भी उड़ा देंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इस मामले को लेकर थाना कैंट में तहरीर दी है। पढ़ें पूरी खबर... प्रयागराज में कार ने किसान को मारी टक्कर, 25 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरे, तेल की मशीन बनवाने निकले थे प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कसारी गांव में 70 किमी की रफ्तार से आ रही कार ने सड़क पार करते समय किसान को जोरदार टक्कर मार दी। किसान उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद पास के पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े। गंभीर हालत में अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें बागपत में हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल के बाएं हाथ में लगी गोली, पानी के छींटे पड़ने पर युवक की हत्या की थी बागपत के बड़ौत में शोएब हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरफान को मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी की गोली लगने से एक कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। शोएब की हत्या पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर की गई थी। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बडौत थाना क्षेत्र के बड़का रोड पर हुई थी। पीड़ित आस मोहम्मद की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल, महिला का बैग काटकर लूटे थे लाखों के जेवरात मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। करीब आठ दिन पहले एक महिला का बैग काटकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लूटने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर दो गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में चार गोली चलाई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूरी खबर पढ़ें रामपुर में रामगंगा नदी में डूबे 6 युवक, दूल्हे के भाई की मौत, चार को बचाया गया, एक अभी भी लापता रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सोमवार शाम रामगंगा नदी में मंढा प्रवाहित करने गए दूल्हे के भाई समेत छह युवक डूबने लगे। इनमें से चार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद दूल्हे के भाई नन्हें (30) को अचेत अवस्था में ढूंढ निकाला गया। उसे बरेली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं, ममेरा भाई मुन्ना अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें झांसी में दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी, 2 साल पहले शादी हुई, मां बोली- बेटी की हत्या हुई झांसी में एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 24 अप्रैल को ही मायके से आई थी। अगले दिन उसने अत्याधिक मात्रा में आयरन समेत अन्य दवाएं खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है- बेटी किसी से बात करे तो पति शक करता था। बेरहमी से पीटता था। इससे बेटी बहुत परेशान थी। उसे जबरन दवा खिलाई गई हैं। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के बमनुआ गांव का है।पूरी खबर पढ़ें जेई भर्ती में डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका, लखनऊ HC से बीटेक डिग्री होल्डर्स की याचिका खारिज लखनऊ हाईकोर्ट ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि यूपी के विभिन्न इंजीनियरिंग विभाग में JE पद पर केवल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, जबकि डिग्री होल्डर्स को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने विस्तृत सुनवाई के बाद डिग्री धारकों द्वारा दाखिल याचिका को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि संबंधित विभागों की सेवा नियमावली के अनुसार JE पद के लिए डिप्लोमा योग्यता ही निर्धारित है, इसलिए डिग्री होल्डर्स को शामिल करने का कोई आधार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय ने हील्स पहनकर किया 'लाल परी' पर डांस, हैरान हुईं फराह
    Next Article
    OBC आयोग ने घुंमंतू विकास बोर्ड गठन को मंजूरी दी:अब सीधे खाते में पहुंचेगा योजनाओं का पैसा, शिकायतों के निपटारे में नहीं होगी देरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment