Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हाथरस में प्रेमी से शादी की जिद पर महिला टावर पर चढ़ी; 3 घंटे किया ड्रामा

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में मंगलवार को 30 साल की शादी महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला करीब 100 फीट की ऊंचाई पर जाकर पर बैठ गई। कुछ लोगों ने जब उसे टॉवर पर बैठा देखा, तो भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। महिला के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। महिला प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। इसके बाद महिला के प्रेमी को बुलाया गया। उसके कहने पर करीब 3 घंटे बाद महिला नीचे उतरी। मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड का है। पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर में मां और 3 बेटों को फांसी की सजा, उधार मांगने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला था मुजफ्फरनगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट 7 साल पुराने मामले में मां और 3 बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। चारों ने उधार के 70 हजार मांगने पर एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला था। कोर्ट ने वारदात को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट बताया। कोर्ट ने चारों दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम मृतक की मां राजबाला को देने का निर्देश दिया गया है। घटना 17 सितंबर, 2019 की है। फैसला आने के बाद मृतक की मां ने कहा- अब मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, तीनों की मौत; पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ 3 साल से मायके में रह रही थी। महाराजपुर के नजफगढ़ में रहने वाले रामपाल गुजरात की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा प्रताप, धर्मेंद्र, जितेंद्र और इकलौती बेटी चांदनी (33) थी। चांदनी की शादी मैनपुरी के करहल, नगला सीताराम में रहने वाले राकेश से 12 साल पहले हुई थी। दोनों को दो बेटियां पायल (7) और ब्यूटी (5) थीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में गरज-चमक के साथ बारिश:सहारनपुर-गाजियाबाद में घने बादल छाए, अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, बांदा सबसे गर्म
    Next Article
    अयोध्या के राममंदिर परिसर में कुल 18 मंदिर:जानें मंदिरों की खासियत, तस्वीरों में देखिए कितने मनमोहक और भव्य लग रहे विग्रह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment