Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में पिता ने बेटे पर तलवार से किया हमला, मां से झगड़े के बीच-बचाव करने पर पीटा, हालत गंभीर

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार सुबह पिता ने अपने बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। इससे बेटा अमित कुमार गंभीर घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ के दवहिंयां टोले की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता गंगा निषाद पेंट-पॉलिश का काम करता है और इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्रवार रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था। अमित ने बीच-बचाव कर मां को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह दोबारा विवाद हुआ तो गंगा ने बेटे पर तलवार से हमला कर दिया और फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में पूर्व सांसद बोलीं- BJP छोड़कर कहीं नहीं जा रही, कांग्रेस में जाने की अफवाह प्रयागराज की पूर्व सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस में शामिल होने की चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने को लेकर किसी विपक्षी दल या उसके नेताओं से उनकी कोई बातचीत या संपर्क नहीं है। उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया। जोशी ने बताया कि मई में पति पीसी जोशी के निधन के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई थी। इसी दौरान 20 जुलाई को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, तब से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 2-3 सप्ताह में ठीक होने के बाद वह पार्टी कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में फिर सक्रिय होंगी। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: गोकशी करने जा रहे थे, रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे आरोपियों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में असलम के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से अबुजर उर्फ अजहर को भी पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। सीओ प्रिया यादव के मुताबिक, पुलिस ग्राम अमरपुर की काली नदी चौकी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अमरपुर-सिकंदरपुर मार्ग पर पोपलर के खेत में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेत के पास टॉर्च की रोशनी में 5-6 लोग दिखाई दिए। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में महिला JE को जबरन शराब पिलाने की कोशिश: बोली-PWD के इंजीनियर ने गर्दन पकड़कर बोतल मुंह से लगाई, FIR दर्ज सहारनपुर में लोक निर्माण विभाग की महिला JE से छेड़छाड़ और जबरन शराब पिलाने का मामला सामने आया है। महिला जेई तनु राजपूत ने PWD निर्माण खंड में तैनात अवर अभियंता अनुज भारद्वाज पर नशे की हालत में बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उनकी तहरीर पर जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। तनु राजपूत के मुताबिक, 15 सितंबर को डिप्लोमा इंजीनियर संघ की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया था। वह भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान अनुज भारद्वाज ने उनके साथ छेड़छाड़ की और शराब पिलाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला देहरादून चौक के संघ भवन की है। पढ़िए पूरी खबर… हरदोई में मछली बनाने से मना करने पर पत्नी की नाक काटी, सास बोली- बहू ने दांत से काटा बेटे का गुप्तांग हरदोई में शुक्रवार सुबह मछली बनाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति दीपक पर पत्नी की नाक चाकू से काटने का आरोप लगाया है। साधना का आरोप है कि इस दौरान उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े रखे। जिसके बाद पति ने उसकी नाक काटी। वहीं, आरोपी पति की मां ने बहू पर बेटे के गुप्तांग को दांत से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। जिसकी थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। घटना में दोनों घायल हुए हैं। साधना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में राधारानी कमल पर प्रकट हुईं, सखियां जमकर झूमीं:बांके बिहारी लाल को राधारानी की तरह सजाया, श्रद्धालुओं पर दूध-दही, केसर की बौछार
    Next Article
    अखिलेश बोले-भाजपा को हराना है तो धोखे से बचना होगा:चुनाव से पहले सरकार फिर SIR जैसा रिव्यू कराएगी, हमें सावधान रहना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment