Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में राधारानी कमल पर प्रकट हुईं, सखियां जमकर झूमीं:बांके बिहारी लाल को राधारानी की तरह सजाया, श्रद्धालुओं पर दूध-दही, केसर की बौछार

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह 4 बजे बरसाना के श्रीजी मंदिर में कमल के फूल पर राधारानी प्रकट हुईं। मंदिर जय श्रीराधे के जयकारों से गूंज उठा। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ढोल-नगाड़े बजाए। इसके बाद 25 किलो दूध, दही, घी, बूरा (पिसी हुई चीनी) और शहद से राधारानी का अभिषेक किया गया। महिलाएं सखी के रूप में बधाई देने पहुंच रही हैं। राधाजी के दर्शन कर जमकर झूम रही हैं। सेल्फी ले रही हैं। राधारानी के 5254वें जन्मोत्सव पर देश-विदेश से 30 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना है। राधाष्टमी पर मथुरा के सभी मंदिरों को सजाया गया है। भगवान बांके बिहारी लाल का राधारानी के रूप में श्रृंगार किया गया। बरसाना में दोपहर में दधीकांधा होगा। शाम 7 बजे गौड़िया मठ, महावन और गोवर्धन से चाव और बधाई गायन होगा। इसके बाद राधावल्लभ मंदिर से बड़े रास मंडल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इधर, राधाष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट है। 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। CCTV और ड्रोन से निगरानी हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज की 160 विशेष बसें चलाई जा रही हैं। 12 मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। राधाष्टमी की 5 तस्वीरें देखिए- राधारानी के जन्मोत्सव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर BJP सांसद की गरीबी छलकी:स्कूटर के लिए भिड़ेंगे IAS मैडम के पापा, अखिलेश को टेंशन देंगी पल्लवी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में पिता ने बेटे पर तलवार से किया हमला, मां से झगड़े के बीच-बचाव करने पर पीटा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment