Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-भाजपा को हराना है तो धोखे से बचना होगा:चुनाव से पहले सरकार फिर SIR जैसा रिव्यू कराएगी, हमें सावधान रहना होगा

    1 hour ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को SIR पर कहा कि चुनाव से पहले सरकार और चुनाव आयोग फिर से रिव्यू कराएंगे। इसके लिए हमें सावधान रहना होगा। भाजपा को हराना है तो हर धोखे से बचना होगा। अखिलेश ने कहा- आज देश और किसान के सामने सबसे बड़ा संकट भाजपा ही है। इस सरकार को सत्ता से हटाकर ही देश को संकटों से मुक्ति मिल सकती है। अब तो भाजपा के लोग ही भाजपा से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा- बलरामपुर से हमारे विधायक रहे जगराम पासवान के भाई ने अजय सेठ वाला वीडियो शेयर कर लिया तो केस हो गया। भविष्य में भाजपा की सरकार आ गई तो वीडियो देखने वालों पर भी मुकदमा दर्ज हो जाएगा, उन्हें थाने में बैठा दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कानपुर देहात के नेता जुनैद सपा में शामिल हो गए हैं। बांदा के मयंक द्विवेदी, श्रावस्ती के भाजपा नेता नंद किशोर, चेयरमैन जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी सपा का दामन थाम लिया। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाएंगे अखिलेश सपा मुखिया अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाएंगे। अखिलेश ने कहा कि हम राहुल के घर चाय पीने जाएंगे। जनता कहेगी तो रथ लेकर जाएंगे। दरअसल, 17 सितंबर को रायबरेली में एसपी ऑफिस में सपा कार्यकर्ताओं के मारपीट की गई थी। फिरोज गांधी कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई थी। सपा का आरोप है कि राहुल लोधी से पुलिसवालों ने धक्का-मुक्की की। कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। अखिलेश ने कहा- भाजपा के गुंडों ने रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम नहीं होने दिया। संतकबीर नगर में हमारे सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला किया गया। अगर आप सजातीय हैं तो सम्मान मिलेगा, नहीं तो आपको डराया-धमकाया जाएगा। 2. निगेटिव प्रचार के लिए 10 साल में हजारों करोड़ खर्च अखिलेश ने कहा- निगेटिव प्रचार के लिए 10 साल में हजारों करोड़ खर्च हुए हैं। दुनिया में किसी ने इतना फंड नहीं दिया होगा, जितना भाजपा दे रही है। वो घबराए हुए हैं, इसलिए निगेटिव कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। महंगाई का दौर है, जो लोग डॉलर और रुपए की तुलना करते थे, वे पीछे मुड़ के देखें। खाने-पीने की चीजें, डीजल-पेट्रोल महंगा हो गया है। नौकरी है नहीं, आय दुगनी करने की बात तो छोड़ दीजिए। 3. सरकार से पूछिए कि कितना आलू खरीदा सपा मुखिया ने कहा- अभी आलू का विज्ञापन देखा, आप सरकार से पूछिए कि कितना आलू खरीदा, कितने पैसे किसानों को दिए। जवाब मिलेगा कि किसान को एक पैसा भी नहीं मिला। इन्वेस्टमेंट सिर्फ विज्ञापन में दिखाया जा रहा है। नौकरियां सिर्फ बताई जा रही हैं। क्या इसका मतलब है कि सबको नौकरी मिल गई है। झूठा प्रचार किया जा रहा है। हमने दीयों का कम्पटीशन भी देखा है। 4. जब दिल्ली में चुनाव हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं अखिलेश ने छात्रसंघ चुनाव पर कहा कि यूपी में भी चुनाव हो। जब दिल्ली में चुनाव हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं। दोनों जगह भाजपा की सरकार है। DUSU चुनाव में सपा नहीं लड़ती। लेकिन, हमारे प्रत्याशी को वहां के छात्रों ने लड़ाया। बड़ी संख्या में वोट मिले हैं, हम उनको धन्यवाद देते हैं। 5. बंगाल का चुनाव हम सबने देखा, उसी हिसाब से तैयारी करिए सपा मुखिया ने कहा- कॉकरोच पार्टी के सदस्य नोएडा गए थे। वहां देखा कि लाइब्रेरी में किताबें नहीं हैं। जब वहां का ये हाल है तो बाकी जगह की क्या ही बात करें। अखिलेश ने कहा- बंगाल का चुनाव हम सबने देखा है। स्टेट पुलिस को बाहर कर दिया था। सेंट्रल फोर्स को तैनात कर दिया था। 10 साल से जो ईमानदार अधिकारी बैठे हैं, जिन्हें कोई मौका नहीं दिया गया, वो कहीं बैठे इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग बीमारी के बहाने मैदान से भाग रहे हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर:दिनेश कुमार एडीएम अयोध्या, हिमांशु गुप्ता को BDA का सचिव बनाया यूपी सरकार ने शनिवार दोपहर 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार को ADM सिटी अयोध्या बनाया गया है। मथुरा के अपर नगर आयुक्त को कानपुर में ADM सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में पिता ने बेटे पर तलवार से किया हमला, मां से झगड़े के बीच-बचाव करने पर पीटा, हालत गंभीर
    Next Article
    संभल में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले:पैर जमीन से टच थे, बहन बोली-लड़की वालों ने मारकर लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment