Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले:पैर जमीन से टच थे, बहन बोली-लड़की वालों ने मारकर लटकाया

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के संभल में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से मिले। लड़की की उम्र 15 और लड़के की 17 साल है। शनिवार सुबह 10 बजे ग्रामीण ने बाग में दोनों को देखा तो शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया। जहां दोनों के शव मिले, वहां से उनके घरों की दूरी 1 किमी है। इसका पता चलते ही दोनों की मां पहुंचीं और रो-रोकर बेसुध हो गईं। लड़के के घरवालों ने आरोप लगाया कि लड़की वालों ने दोनों की हत्या कर शवों को लटका दिया। प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों में 3 महीने से अफेयर चल रहा था और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर चंदौसी इलाके का है। प्रेमी घर का इकलौता बेटा था प्रेमिका सुधा और प्रेमी अनिल पाल बनियाठेर थाना क्षेत्र के सेंजनी गांव के रहने वाले थे। सुधा पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार खेती-बाड़ी करता है। पिता भगवानदास की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रेमी अनिल पाल घर का इकलौता लड़का था। परिवार में मां ऊषा और बड़ी बहन कामिनी है। वह चंदौसी के RS इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था। दोनों के घरों के बीच 100 मीटर की दूरी है। ‘प्रेमिका कहती थी- मैं अनिल के बिना नहीं जी पाऊंगी’ पुलिस के मुताबिक, इसी साल अगस्त में दोनों के परिजनों को अफेयर का पता चला। इसके बाद दोनों के परिवार में झगड़ा हुआ। परिवार ने दोनों को एक-दूसरे से दूरी बनाने को कहा था। हालांकि, दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते थे। लड़के की बहन कामिनी ने बताया- लड़की के घरवालों ने उस पर एक महीने से घर से निकलने पर पाबंदी लगा रखी थी। इसके चलते उसने पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी। घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जिससे उसकी जान बच गई। वह कहती थी कि मैं अनिल के बिना नहीं जी पाऊंगी। बहन बोली- लड़की के घरवालों ने भाई की हत्या की कामिनी ने बताया कि शुक्रवार को लड़की गायब हो गई थी। उसके घरवाले शुक्रवार रात 11 बजे मेरे घर पहुंचे। अनिल के बारे में पूछा तो हम लोगों ने बताया कि वह छत पर सोता है। वहीं पर सो रहा होगा। जब उसे देखने परिजन छत पर गए तो वह भी गायब था। इसके बाद उसकी भी तलाश शुरू की गई। लड़की वाले कई बार मेरे भाई को मारने की धमकी दे चुके थे। इन्हीं लोगों ने मेरे भाई के साथ अपनी लड़की को भी मारकर लटका दिया। शनिवार सुबह 10 बजे खेत में काम करने गए गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को देखा और हम लोगों को सूचना दी। ASP कुलदीप सिंह ने बताया- लड़की और लड़के के शव मिले हैं। दोनों में अफेयर था। CO चंदौसी विवेक जावला को जांच के लिए लगाया गया है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चलेगी। दोनों के परिवार वाले एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें 'क्रिकेटर शमी का भाई पति की तरह साथ रहा':रेप की FIR कराने वाली बोली- कहता था...IPL में सिलेक्ट हो जाऊं तो शादी कर लूंगा लखनऊ की एक लड़की ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर रेप का आरोप लगाया है। कैफ खुद क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके खिलाफ आशियाना थाने में रेप की FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले-भाजपा को हराना है तो धोखे से बचना होगा:चुनाव से पहले सरकार फिर SIR जैसा रिव्यू कराएगी, हमें सावधान रहना होगा
    Next Article
    यूपी में 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर:दिनेश कुमार एडीएम अयोध्या, हिमांशु गुप्ता को BDA का सचिव बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment