Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:AMU में फायरिंग करने वाला छात्र बैन, हॉस्टल से नकली नोट-कारतूस मिले थे, दोस्त भी अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एफएम टावर के पास रिहायशी इलाके में घर पर हुई फायरिंग और हॉस्टल से कारतूस, नकली नोट व फर्जी दस्तावेज मिलने के मामले में एएमयू प्रशासन ने छात्र शहबाज को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने उस पर परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। वहीं, फरारी में मदद करने वाले उसके करीबी दोस्त आसिफ इदरीश को पुलिस ने ऑडी कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शहबाज और उसका साथी मोहम्मद आकिल अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पढ़िए पूरी खबर… सुल्तानपुर में SUV दुर्घटनाग्रस्त, गांजा के पैकेट बरामद: इनोवा से टक्कर, कई घायल; वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुआ हादसा सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हुआ। गांजा ले जा रही एक एसयूवी का एक्सल टूटने के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से गांजा के पैकेट भी बरामद हुए। यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा स्थित बंदना ढाबा के पास रात करीब 10 बजे हुई। बनारस से लखनऊ की ओर जा रही एक्सयूवी (UP 32 EZ 9200) का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित होने के बाद यह गाड़ी दूसरे लेन में अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार (UP 65 DS 7004) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पढ़िए पूरी खबर… दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस, AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर बहकाता था बिजनौर का रहने वाला आकिब सऊदी अरब में रहकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। वह सोशल मीडिया पर AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को प्रभावित करता था। उसकी मंशा देश में बड़े आपराधिक और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की थी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया- शुक्रवार को दुबई में रह रहे आकिब, आजाद और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे मैजुल की गिरफ्तारी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जब आतंकी गतिविधियों में शामिल इस नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और आकिब से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी शुरू हुई, तो दुबई में रह रहे आजाद ने उबैद मलिक को नेपाल भागने की सलाह दी थी। पढ़ें पूरी खबर… SIR की प्रक्रिया पूरी, अब डीएम-एडीएम के तबादले होंगे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब जिलों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के तबादले किए जाएंगे। एसआईआर के कारण 27 अप्रैल से एसआईआर से जुड़े अफसरों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रोक थी। आयोग की विशेष अनुमति से ही तबादले किए जा सकते थे। एसआईआर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में जिलाधिकारी बदले जाएंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के भी तबादले किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 15 दिन बारिश नहीं होगी, 8°C उछलेगा पारा:भीषण गर्मी का अलर्ट, रात में उमस बढ़ेगी; 35km की रफ्तार से हवा चलेगी
    Next Article
    अयोध्या में गेहूं की कटाई तेज, काम शुरू:1.2 लाख हेक्टेयर में हुई थी खेती, बारिश से बाधित था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment