Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश यादव ने गाजीपुर जाने का कार्यक्रम कैंसिल किया, कहा- बाद में जाएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    अखिलेश यादव ने कल यानी 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर लिया। सपा प्रमुख को यहां सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मिलने जाना था। सियाराम की 15 साल की बेटी निशा का शव गंगा में मिला था, जिसके बाद सपा ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधिमंडल गांव भेजा था। बुधवार को जब सपा प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हत्या और दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस की थी। इस दौरान निशा के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 60 घायल; यात्री बोले- बस कंडक्टर को देकर ड्राइवर सोने चला गया था सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के 6 बजे एक लग्जरी बस पलट गई। हादसे में करीब 60 यात्री घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। 100 यात्रियों को लेकर बस लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। यात्रियों का आरोप है कि बस को कंडक्टर चला रहा था। इस वजह से हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से बस बेकाबू हो गई और देखते ही देखते पलट गई। आजमगढ़ निवासी खुशी और शिल्पा ने बताया कि बस ओवरलोड थी। यात्रा के दौरान एक बार बस का टायर भी पंचर हो गया था। माइल स्टोन 108 से पहले ही चालक ने गाड़ी खलासी को चलाने के लिए दे दी। खुद पीछे जाकर सो गया। घटना धनपतगंज क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर… आशुतोष महाराज को मिली AK-47 से मारने से धमकी, कहा- सीने में पीतल-पीतल भर दूंगा आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान के नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। कहा- एके-47 से गोलियों से भून देंगे। सीने में पीतल-पीतल भर देंगे। धमकी देने वालों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। धमकाने वाले खुद को आतंकी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बता रहे थे। उनका दावा है कि उनके लोग भारत के कई जिलों में मौजूद हैं। धमकी देने वाले ने कहा- हमारे आदमी तुम्हारे जिलों में मौजूद हैं। तुझे कभी भी उड़ा देंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इस मामले को लेकर थाना कैंट में तहरीर दी है। पढ़ें पूरी खबर... प्रयागराज में कार ने किसान को मारी टक्कर, 25 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरे, तेल की मशीन बनवाने निकले थे प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कसारी गांव में 70 किमी की रफ्तार से आ रही कार ने सड़क पार करते समय किसान को जोरदार टक्कर मार दी। किसान उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद पास के पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े। गंभीर हालत में अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें बागपत में हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में कांस्टेबल के बाएं हाथ में लगी गोली, पानी के छींटे पड़ने पर युवक की हत्या की थी बागपत के बड़ौत में शोएब हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरफान को मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी की गोली लगने से एक कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। शोएब की हत्या पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर की गई थी। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बडौत थाना क्षेत्र के बड़का रोड पर हुई थी। पीड़ित आस मोहम्मद की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल, महिला का बैग काटकर लूटे थे लाखों के जेवरात मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। करीब आठ दिन पहले एक महिला का बैग काटकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लूटने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर दो गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में चार गोली चलाई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूरी खबर पढ़ें रामपुर में रामगंगा नदी में डूबे 6 युवक, दूल्हे के भाई की मौत, चार को बचाया गया, एक अभी भी लापता रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सोमवार शाम रामगंगा नदी में मंढा प्रवाहित करने गए दूल्हे के भाई समेत छह युवक डूबने लगे। इनमें से चार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद दूल्हे के भाई नन्हें (30) को अचेत अवस्था में ढूंढ निकाला गया। उसे बरेली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं, ममेरा भाई मुन्ना अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें झांसी में दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी: 2 साल पहले शादी हुई, मां बोली- बेटी की हत्या हुई झांसी में एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 24 अप्रैल को ही मायके से आई थी। अगले दिन उसने अत्याधिक मात्रा में आयरन समेत अन्य दवाएं खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है- बेटी किसी से बात करे तो पति शक करता था। बेरहमी से पीटता था। इससे बेटी बहुत परेशान थी। उसे जबरन दवा खिलाई गई हैं। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के बमनुआ गांव का है।पूरी खबर पढ़ें जेई भर्ती में डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका, लखनऊ HC से बीटेक डिग्री होल्डर्स की याचिका खारिज लखनऊ हाईकोर्ट ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि यूपी के विभिन्न इंजीनियरिंग विभाग में JE पद पर केवल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, जबकि डिग्री होल्डर्स को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने विस्तृत सुनवाई के बाद डिग्री धारकों द्वारा दाखिल याचिका को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि संबंधित विभागों की सेवा नियमावली के अनुसार JE पद के लिए डिप्लोमा योग्यता ही निर्धारित है, इसलिए डिग्री होल्डर्स को शामिल करने का कोई आधार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी 2 दिन के दौरे पर काशी पहुंचे:जनाक्रोश रैली में 44 महिलाएं मंच पर रहेंगी, 25 हजार को संबोधित करेंगे
    Next Article
    फरीदपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद जवाहर लाल:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विजय पाल सिंह, बसपा से विजय पाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment