Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अफसर के बेटे ने बुलडोजर से तोड़ी पड़ोसी की दुकान, झांसी में 70 नकाबपोश युवकों को लेकर आया, सीसीटीवी के तार काटे

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी में रिटायर अफसर के बेटे ने बुलडोजर चलाकर पड़ोसी की दुकान (गुमटी) तोड़ दी। वो 70 नकाबपोश युवकों के साथ रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आया। पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और फिर दुकान मालिक के घर के बाहर ताले लगा दिए। इसके बाद बुलडोजर से दुकान को तहस-नहस कर दिया। दुकान मालिक बाउंड्री फांदकर बाहर आया। रोकने पर भी आरोपी नहीं रुके और धमकाने लगे। दुकान तोड़ने के बाद बाउंड्री बनाई और फिर धमकाते हुए चले गए। पीड़ित दुकानदार को 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिटायर अफसर के बेटे समेत 70 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड का है। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ के युवक की सोनीपत में पीट-पीटकर हत्या: आरोपियों ने पिता को कॉल पर सुनवाई बेटे की चीखें, कहा- तेरे बेटे की हत्या कर दी है, लाश ले जाओ हरियाणा के सोनीपत में मेरठ के 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के पिता को फोन कर पहले बेटे की चीखें सुनाईं, फिर कहा- तुम्हारे बेटे को मार दिया है, आकर शव ले जाओ। यह सुनते ही परिजन रात में ही सोनीपत के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में पिता ने पड़ोसी परिवार पर एक महिला से कथित प्रेम प्रसंग के शक और 40 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार शाम राई थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के खंदावली गांव निवासी विशाल पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है। वह सोनीपत की एक बेसन कंपनी में प्लांट ऑपरेटर था। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में DCM की टक्कर से पिता की मौत: बेटे की हालत गंभीर, गुस्साए लोगों ने बनारस-लखनऊ हाईवे पर चक्काजाम किया वाराणसी में सोमवार सुबह आम लादकर मंडी जा रहे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर घायल है। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ देर में वाहनों की कतार लग गई। एयरपोर्ट जाने वाले कई लोग जाम में फंस गए। इसके अलावा कई स्कूली बसें भी जाम में थमी हैं। पुलिस परिजनों को समझाकर जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… ट्रांसफार्मर में आग, नीचे खड़ी कार भी जलने लगी...VIDEO:पारा में 10 मिनट में खाक हो गई वैगनआर, दुकान का सामान भी जला लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित डूडा कॉलोनी नरपत खेड़ा में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर से जुड़ा तार टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। इससे कार भी जलने लगी। जलने की आवाज सुनकर कुछ लोग घरों के बाहर निकल आए। ऊपर ट्रांसफार्मर जल रहा था, जिससे कार में लगी आग बुझाने में देर हो गई। करीब 10 मिनट में पूरी वैगनआर कार खाक हो गई। पीड़ित कुलदीप के अनुसार इमरजेंसी नंबर डायल किया था, लेकिन बात नहीं हो सकी। पढ़िए पूरी खबर… मोहर्रम के जुलूस में मारपीट करने वाले 11 आरोपी अरेस्ट, कानपुर के बजरिया में दो पक्षों में चले थे लाठी-डंडे कानपुर के बजरिया इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ पथराव भी किया था। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना गुरुवार देर रात करीब दो बजे की है। मोहर्रम का जुलूस रूपम चौराहे से रहमानी मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाबा स्वीट हाउस के पास चांद लस्सी वाली गली में खड़े कुछ युवकों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद युवकों ने लाठी-डंडों से जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। हमले से जुलूस में भगदड़ मच गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    2025 में ही मिल गए थे गड़बड़ी के संकेत:SBI और राम मंदिर ट्रस्ट के बीच बनी हुई थी SOP; ड्रेस कोड लागू हुआ लेकिन पालन नहीं
    Next Article
    अफसर के बेटे ने बुलडोजर से तोड़ी पड़ोसी की दुकान:झांसी में 70 नकाबपोश युवकों को लेकर आया, सीसीटीवी के तार काटे, फिर तोड़फोड़ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment