Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में ट्रेलर से घुसी अर्टिगा कार, 4 लोगों की मौत; किछौछा दरगाह से घर जा रहे थे

    11 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में शनिवार सुबह अर्टिगा कार हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार सवार 5 लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हाजी अब्दुल रज्जाक (59), अरबाज खान (22), सोहराब (55) और मोहम्मद कैफ (57) को मृत घोषित कर दिया। घायल अजमल आलम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी झारखंड के पलामू जिले के मोहनिया गांव के रहने वाले थे। वे अंबेडकरनगर के किछौछा दरगाह आए थे। यहां से घर लौटते समय हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर… कासगंज में रोडवेज बसों की भिड़ंत, दो श्रद्धालुओं की मौत; 36 घायल, ड्राइवर को झपकी आई कासगंज में सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हो गए। यह हादसा डीएम कार्यालय के सामने हुआ। जिसमें राजस्थान के भरतपुर डिपो और उत्तर प्रदेश के एटा डिपो की दो रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बसों से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सोरों में भर्ती कराया। बस में सवार यात्री गंगा स्नान के लिए सोरों शूकरक्षेत्र आ रहे थे। घटना मथुरा-बरेली हाईवे पर सोरों कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 'आज बहुत से गेरुआ वस्त्रधारी ढोंगी हो गए हैं': अलीगढ़ में शंकराचार्य बोले- इस सरकार में गोमांस का निर्यात बढ़ा, यह चिंताजनक ‘राष्ट्र निर्माण में संतों की भूमिका हमेशा से रही है और आज भी है। लेकिन आज बहुत से गेरुआ वस्त्रधारी ढोंगी हो गए हैं। फिर भी जनता केवल सच्चे संतों की ही बात सुनती है। सनातन धर्म किसी को डराने या सताने की नहीं, बल्कि सभी के कल्याण और संरक्षण की बात करता है।’ ये बातें ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अलीगढ़ में कहीं। 81 दिवसीय 'गविष्ट' यात्रा के 41वें दिन शंकराचार्य अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं को गो-रक्षा और गो-संवर्धन का संकल्प भी दिलाया। पढ़ें पूरी खबर…. बिजली कस्टमर को सिक्योरिटी राशि पर मिलेगा ब्याज, 3.73 करोड़ लोगों को फायदा बिजली बिल में ईंधन अधिभार को लेकर चल रहे विरोध के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी जमा सिक्योरिटी राशि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अनुमान है कि उपभोक्ताओं को कुल करीब 300 करोड़ रुपए का ब्याज मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के जून महीने के बिल में ब्याज की राशि नहीं जुड़ पाएगी, उन्हें जुलाई के बिल में इसका लाभ दिया जाएगा। बिजली कंपनियों के बिलिंग सिस्टम से यह प्रक्रिया अपने आप की जा रही है। नियमों के अनुसार, उपभोक्ताओं को अपनी जमा सिक्योरिटी राशि पर हर साल ब्याज मिलना चाहिए। 1 अप्रैल 2025 की बैंक दर के आधार पर इस बार 6.50 प्रतिशत ब्याज तय किया गया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बिजली बिल जरूर चेक करें। अगर ब्याज का लाभ नहीं दिख रहा है तो संबंधित बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत करें। यूपी के खनन विभाग में बड़ा बदलाव, पूरी लिस्ट पढ़िए उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए खनन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य के कई जिलों के खनन अधिकारियों, सहायक भूवैज्ञानिकों और प्रवर्तन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। मुख्य रूप से खनन बाहुल्य जिलों में प्रशासनिक निगरानी और प्रवर्तन (enforcement) व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई है। पूरी लिस्ट देखें अमरोहा में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग में सिपाही घायल, 25 हजार के इनामी समेत 3 बदमाश गिरफ्तार अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने गोवध गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से हथियार और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर शामली में पूर्व राज्यमंत्री के बेटे को मारी 2 गोली, 8 बदमाशों ने किया हमला सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रियासत राणा के बेटे को जमीन विवाद में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शामली में आरोपियों ने उनके पैर में दो गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला उस वक्त हुआ, जब रियासत राणा का बेटा बिलाल राणा अपने भांजे के साथ अपने खेत का मुआयना करने गया था। करीब 8 हमलावर खेत में पहले से घात लगाए बैठे थे। इसी 34 बीघा कृषि भूमि को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज:आखिरी इच्छा पूरी करने वाराणसी आ रहे परिवार के लोग; CM योगी भी शामिल होंगे
    Next Article
    'रिश्वत लेकर साहब को नहीं देंगे तो बाथरूम धोना पड़ेगा':यूपी पुलिस का जवान बोला-जैसा पैसा, वैसी पोस्टिंग; अफसर क्या वाकई 'काले अंग्रेज' हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment