Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 29 PCS अफसर IAS बने:जल्द नई तैनाती मिलेगी; पेपर लीक की आरोपी रहीं अंजू कटारिया का नाम नहीं

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के 29 पीसीएस अफसरों का मंगलवार देर रात प्रमोशन हो गया है। उन्हें IAS बना दिया गया है। प्रमोट होने वाले अफसरों में रेजिडेंट कमिश्नर, विशेष सचिव, अपर आयुक्त, एडीएम, सचिव और कई विकास प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल हैं। 2010, 2011, 2012 बैच के कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में आलोक वर्मा, डॉ. विश्राम, पुष्पराज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, योगानंद पांडेय, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप और संदीप कुमार समेत कई नाम शामिल हैं। इस फैसले से कई जिलों, मंडलों और विभागों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव होगा। प्रमोट हुए अफसरों को उनके पदों पर जल्द नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। प्रमोट होने वाले अफसरों की लिस्ट में पेपर लीक मामले में जेल जा चुकीं 2002 बैच की अंजू कटारिया का नाम नहीं हैं। 1997 बैच के हरिश चन्द्र, 1999 बैच के प्रभूनाथ, 2004 बैच के अमर पाल सिंह, 2008 बैच के आलोक वर्मा, डॉ. वैभव शर्मा और 2012 बैच के विश्वभूषण मिश्रा का नाम भी लिस्ट में नहीं है। आदेश आने से पहले इनका प्रमोशन पक्का माना जा रहा था। पूरी लिस्ट देखें अंजू कटियार पेपर लीक मामले में जेल जा चुकीं PCS राकेश कुमार पटेल का भी हुआ प्रमोशन ADM संतोष बहादुर सिंह का इकरा हसन से विवाद सामने आया था प्रमोशन पाने वाले सहारनपुर के एडीएम (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह पर पिछले साल सपा सांसद इकरा हसन ने गंभीर आरोप लगाए थे। सांसद ने कहा था- 1 जुलाई को मैं छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ एडीएम से मिलने गई थी। एडीएम ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कार्यालय से बाहर निकल जाने की बात कह डाली। इकरा के मुताबिक, एडीएम ने कहा- यह ऑफिस मेरा है, मैं जो चाहूं वो कर सकता हूं। सपा सांसद ने इस बारे में सीएम, प्रमुख सचिव (नियुक्ति), और मंडलायुक्त से लिखित शिकायत की थी। मामला कमिश्नर के पास पहुंचा तो उन्होंने डीएम को तत्काल जांच के आदेश दिए थे। एडीएम ने सांंसद इकरा के आरोप को निराधार बताया था। प्रमोशन की पूरी प्रक्रिया समझ लीजिए प्रमोट होने के बाद क्या फायदा होगा? जानिए IAS में पदोन्नति मिलने के बाद विशेष सचिव, किसी विभाग में निदेशक या जिलाधिकारी के पद पर पोस्टिंग मिलती है। समाज में मान सम्मान पहले से ज्यादा होता है। भारत सरकार के कर्मचारी बन जाते है। सेवा भारत सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधीन रहती है। ----------------------- ये खबरें भी पढ़िए- कांग्रेस यूपी में 'जूनियर पार्टनर' बनने के मूड में नहीं:प्रभारी बोले- हम बड़े भाई, आधी सीटों पर समझौता; 170 सीटों पर ग्राउंड वर्क शुरू ‘यूपी में कांग्रेस बड़ा भाई है। 2027 विधानसभा चुनाव में हम बराबर सीटों पर समझौता करेंगे।’ यह कहना है यूपी में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का। बयान 28 जून को सामने आया। इसके बाद कांग्रेस यूपी में करीब 170 सीटों की पहचान कर रही है, जिस पर सपा के साथ गठबंधन की सूरत में दावा जता सके। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वीं पास रोहित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सरगना:आहूजा दंपति गैंग के मेंबर; 1000 पन्नों की चार्जशीट में 40 गवाह बनाए
    Next Article
    बरेली एयरपोर्ट से जेवर के लिए पहली उड़ान शुरू:49 यात्रियों ने भरी उड़ान, दिल्ली के लिए भी सीधी हवाई सेवा; जानें फ्लाइट की टाइमिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment