Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली एयरपोर्ट से जेवर के लिए पहली उड़ान शुरू:49 यात्रियों ने भरी उड़ान, दिल्ली के लिए भी सीधी हवाई सेवा; जानें फ्लाइट की टाइमिंग

    19 hours ago

    2

    0

    रेली एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बुधवार 1 जुलाई से फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। पहले दिन 78 सीटर इंडिगो की फ्लाइट में 49 यात्रियों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। वहीं, जेवर से बरेली पहुंची पहली फ्लाइट के यात्री काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि इस नई सेवा से समय की बचत होगी। इस मौके पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे तराई क्षेत्र और आसपास के जनपदों के लिए गौरव का दिन है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बरेली एयरपोर्ट से जेवर के लिए पहली सीधी सेवा शुरू होने के साथ ही गुरुवार से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (दिल्ली) के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। देखें तीन तस्वीरें… सप्ताह में चार दिन चलेगी फ्लाइट बरेली-नोएडा फ्लाइट सेवा सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर इंडिगो का विमान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगा। निर्धारित समय के अनुसार, नोएडा से सुबह 10:30 बजे विमान उड़ान भरेगा, जो 11:20 बजे बरेली पहुंचेगा। वापसी में विमान बरेली से दोपहर 12:05 बजे रवाना होगा और दोपहर 1:00 बजे नोएडा पहुंचेगा। बरेली से नोएडा आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी… सवाल- पहले यात्रियों को कहां से फ्लाइट लेनी पड़ती थी? जवाब- जेवर के लिए पहले सीधी उड़ान नहीं थी। अधिकतर यात्री दिल्ली के IGI एयरपोर्ट या लखनऊ एयरपोर्ट तक सड़क या ट्रेन से जाते थे। वहां से आगे की घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ते थे। सवाल- नई फ्लाइट से कितना समय बचेगा? जवाब- पहले दिल्ली या नोएडा पहुंचने में सड़क मार्ग से 5–7 घंटे तक लग जाते थे। लेकिन अब बरेली से करीब 55 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। सवाल- फ्लाइट कब-कब चलेगी? दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार समय- नोएडा से उड़ान- सुबह 10:30 बजे बरेली आगमन- 11:20 बजे बरेली से उड़ान- दोपहर 12:05 बजे नोएडा आगमन- दोपहर 1:00 बजे सवाल- किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा? सवाल- जेवर एयरपोर्ट से क्या होगा फायदा? नागरिक उड्डयन मंत्री का जताया आभार सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बरेली की जनता का सपना साकार हुआ है। इस सेवा को शुरू करने के लिए लंबे समय से सतत प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए हैं। बरेली एयरपोर्ट पहले से ही बेंगलुरु और नवी मुंबई से सीधा जुड़ा हुआ है। अब जेवर और दिल्ली से जुड़ने पर इस क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। भविष्य में कई अन्य शहरों से जुड़ने की उम्मीद सांसद ने कहा कि निकट भविष्य में बरेली से चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा, जम्मू और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई दी। अब नोएडा एयरपोर्ट के बारे में जानिए… ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें पेट्रोल-डीजल की जगह एथनॉल से चलेंगी गाड़ियां:ये पेट्रोल से ₹30 तक सस्ता होगा, गाजियाबाद-नोएडा के बाद इन शहरों में लगेंगे पंप देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी में डीजल ₹95 और पेट्रोल ₹102 के आसपास बिक रहा है। इसलिए ऑप्शन के तौर पर एथनॉल से चलने वाली गाड़ियों की चर्चा हो रही है। इसे फ्लेक्स फ्यूल भी कहा जा रहा है। जिसकी कीमत ₹70 से ₹75 प्रति लीटर हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 29 PCS अफसर IAS बने:जल्द नई तैनाती मिलेगी; पेपर लीक की आरोपी रहीं अंजू कटारिया का नाम नहीं
    Next Article
    यूपी पुलिस के सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या:घर में खून से लथपथ मिली लाश; बेटी बोली- हत्यारों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment