Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस के सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या:घर में खून से लथपथ मिली लाश; बेटी बोली- हत्यारों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

    16 hours ago

    2

    0

    मेरठ में बुधवार को यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अगले हिस्से में बनी बैठक में खून से लथपथ मिला। सुबह करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला उन्हें बुलाने पहुंची तो शव देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल गायब मिले हैं। वारदात परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। मृतका की पहचान फूल समंदरी (68) के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनका एक बेटा संभल में यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, जबकि दूसरा बेटा परीक्षितगढ़ में कपड़ों की सिलाई का काम करता है। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। मृतका की बेटी ने कहा, "हत्यारों की गिरफ्तारी तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।" उधर, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… फूल समंदरी के पति राम सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। बड़ा बेटा मोनू गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर परीक्षितगढ़ में कपड़े सिलाई की दूकान चलाता है, जबकि छोटा बेटा विपिन संभल में यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है, इसलिए फूल समंदरी घर में अकेली रहती थीं। गांववालों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह खेत से काम करके घर लौटी थीं। बुधवार सुबह गांव की महिला शरबती उन्हें खेत पर काम के लिए बुलाने पहुंची। घर के बरामदे में खून पड़ा देखकर उसे शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो एक कोने में फूल समंदरी का शव पड़ा था। शोर मचाया तो जुटे ग्रामीण शव देखते ही शरबती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सुदीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। भतीजे की बेटी की शादी में जाने की थी तैयारी मंगलवार रात फूल समंदरी की हस्तिनापुर निवासी अपने भतीजे सोनू कुमार से फोन पर बात हुई थी। सोनू ने बताया कि उसकी बेटी की शादी है। इस पर फूल समंदरी ने कहा था कि वह भी समारोह में शामिल होने आएंगी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे सोनू ने दोबारा फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि उसकी बुआ की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बेटी बोली- मां की हत्या में मोहल्ले के लोगों का हाथ हत्या के बाद परिवार में आक्रोश है। मौके पर पहुंची बेटी मोनी ने आरोप लगाया कि उसकी मां की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मोहल्ले के लोगों ने कराई है। मोनी ने कहा, “मां अकेली रहती थीं। जब भी हम यहां आते थे, मोहल्ले के कुछ लोग शराब के नशे में उन्हें ताना मारते थे। कहते थे कि बुढ़ापे में इतने सोने के जेवर पहनकर कहां जाओगी, कोई लूटकर मार देगा। जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।” गले की चेन और कुंडल गायब एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में महिला के गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल गायब मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से हत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें- राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए:20 घंटे नजरबंद करके रखा था; CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल-डीजल की जगह एथनॉल से चलेंगी गाड़ियां:ये पेट्रोल से ₹30 तक सस्ता होगा, गाजियाबाद-नोएडा के बाद इन शहरों में लगेंगे पंप
    Next Article
    यूपी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज:डिप्टी सीएम ने टीमों को किया रवाना, 31 जुलाई तक घर-घर चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment