Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं पास रोहित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सरगना:आहूजा दंपति गैंग के मेंबर; 1000 पन्नों की चार्जशीट में 40 गवाह बनाए

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ रावतपुर पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। हालांकि पुलिस ने चार्जशीट कब दाखिल की गई यह नहीं बताया लेकिन मामला मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद सामने आया है। चार्जशीट में मुजफ्फर नगर की रेसीपिएंट पारुल तोमर, डोनर आयुष कुमार चौधरी, एसीएमओ रमित रस्तोगी, हैलट अस्पताल व लखनऊ के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल के कुल 10 डॉक्टरों समेत 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमें में संगठित गिरोह की धाराएं बढ़ाई है। गिरोह का सरगना इंटर पास रोहित तिवारी को बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रीति आहूजा उनके पति डॉ. सुरजीत आहूजा समेत अन्य लोग गैंग मेंबर बनाए गए है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन रावतपुर थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे। डॉक्टर दंपत्ति प्रीति आहूजा, सुरजीत आहूजा समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं पारूल तोमर की किडनी ट्रांसप्लांट में 22 लाख रुपए लेकर नोटों की गडि्डयों पर लेटने वाले डॉ अफजाल ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है। अब पूरा मामला जानिए… कानपुर के रावतपुर के केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में 29 मार्च को अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया था। कल्याणपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में बिहार, बेंगूसराय का डोनर आयुष कुमार चौधरी और प्रिया अस्पताल के डीलक्स रूम में मुजफ्फर नगर की पारुल तोमर भर्ती मिली थी। 23 साल के आयुष से उसकी किडनी 6 लाख रुपए में खरीदी गई थी। बाद में महिला मरीज प्रिया तोमर को करीब 80 लाख रुपए में बेच दी गई थी। किडनी देने वाले छात्र ने ही पुलिस से शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस ने मेडलाइफ हॉस्पिटल, आहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की थी। जिसपर किडनी रैकेट का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया था कि किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए लखनऊ और दिल्ली से डॉक्टरों की टीम आती थी। देश के अलग-अलग राज्यों से युवकों को जाल में फंसाकर किडनी का सौदा किया जाता था। अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल आहूजा अस्पताल की डॉ. प्रीति आहूजा उनके पति डॉ. सुरजीत आहूजा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. नरेंद्र सिंह व एजेंट शिवम अग्रवाल, डॉक्टर रोहित, ओटी मैनेजर राजेश कुमार और ओटी संचालक कुलदीप सिंह राघव, ड्राइवर परवेज सैफी, ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली समेत 13 आरोपियों को जेल भेजा था। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि मुकदमे में संगठित गिरोह की धाराएं बढ़ाई गई हैं। चार्जशीट में एसीएमओ रमित रस्तोगी, पारूल और आयुष का इलाज करने वाले हैलट अस्पताल व राम मनोहर लोहिया के पांच–पांच डॉक्टरों, कल्याणपुर सीएचसी प्रभारी, 20 पुलिसकर्मी, पारूल तोमर, उसके पति विकास तोमर, भाई दिव्यांक तोमर समेत 40 लोगों को बतौर गवाह शामिल किए गए हैं। यह दस्तावेज कोर्ट में अहम साबित होंगे डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आयुष और पारुल दो बार ट्रेन के जरिए कानपुर आए थे। जिसकी उन्होंने टिकट उन्होंने ऑनलाइन बुक की थी। डोनर, रेसीपिएंट के दोनों टिकट चार्जशीट में शामिल किए गए है। इसके साथ ही ट्रांसप्लांट के दौरान पारुल अपने पति विकास व भाई दिव्यांक के साथ बिठूर रोड पर स्थित सत्यम होटल में रुके थे। पुलिस ने होटल रजिस्टर व आधार कार्ड की फोटो कॉपी को भी सबूत बनाया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की बीच हुई बातचीत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आयुष और शिवम अग्रवाल के बीच हुई बातचीत की वाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, एजेंट शिवम के मोबाइल से मिले ऑडियो, वीडियो को एविडेंस के रूप में कोर्ट में सबमिट किया गया है। ----------------------- ये खबरें भी पढ़िए- कांग्रेस यूपी में 'जूनियर पार्टनर' बनने के मूड में नहीं:प्रभारी बोले- हम बड़े भाई, आधी सीटों पर समझौता; 170 सीटों पर ग्राउंड वर्क शुरू ‘यूपी में कांग्रेस बड़ा भाई है। 2027 विधानसभा चुनाव में हम बराबर सीटों पर समझौता करेंगे।’ यह कहना है यूपी में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का। बयान 28 जून को सामने आया। इसके बाद कांग्रेस यूपी में करीब 170 सीटों की पहचान कर रही है, जिस पर सपा के साथ गठबंधन की सूरत में दावा जता सके। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐठें, वर्दी पहनकर धौंस जमाता था
    Next Article
    यूपी के 29 PCS अफसर IAS बने:जल्द नई तैनाती मिलेगी; पेपर लीक की आरोपी रहीं अंजू कटारिया का नाम नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment