Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐठें, वर्दी पहनकर धौंस जमाता था

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक फर्जी दरोगा पकड़ा गया। आरोप है कि युवक पुलिस की वर्दी पहनकर रिश्तेदारों और दोस्तों पर रौब जमाता था। इतना ही नहीं, वह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे भी लेता था। जब लोग नौकरी के बारे में पूछते या अपने पैसे वापस मांगते, तो वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर चुप करा देता था। आरोपी की हरकतों पर उसके एक दोस्त को शक हुआ। उसने पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची तो युवक पुलिसकर्मियों पर ही रौब झाड़ने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी राजन (22 ) के रूप में हुई है। मामला चोलापुर थाना क्षेत्र का है। चोलापुर थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम ने बताया- पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस की वर्दी पहनता था। उसका व्यवहार और बातचीत का तरीका भी पुलिस अधिकारी जैसा था। पहली नजर में उसकी पहचान करना आसान नहीं था। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने पहुंचाया। आरोप है कि युवक अपने एक दोस्त को यूपी पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे पैसे मांग रहा था। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी बोले- जांच जारी चोलापुर थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर कितने लोगों से संपर्क किया और कितनों से पैसे मांगे। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चोरी- आरोपी अविनाश के घर मिला मंदिर का संदूक:लिखा था- रामराज्य कोष, QR कोड भी चिपका था; SIT को 15 दिन और मिले
    Next Article
    12वीं पास रोहित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सरगना:आहूजा दंपति गैंग के मेंबर; 1000 पन्नों की चार्जशीट में 40 गवाह बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment