Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 16 जिलों का पारा 40°C या इससे ज्यादा:कानपुर जू में गैंडे के लिए बनाया कीचड़ का तालाब, ठंडक के लिए पानी की फुहारें डाल रहे

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री या इससे पार पहुंच गया है। बुधवार को 44.8°C तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज का पारा 43°C और वाराणसी 42.8°C रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा अब कमजोर पड़ेगी। इसके बाद अगले 4-5 दिन में प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 6°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बुंदेलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान जल्द ही 40°C के पार जाएगा। बढ़ती गर्मी का असर अब चिड़ियाघर के बेजुबान जानवरों पर भी दिखने लगा है। भीषण तपिश से राहत दिलाने के लिए कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब तैयार किया है, जबकि हिरन और शेरों के लिए पानी की फुहारों के जरिए ठंडक पहुंचाई जा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अब हवा के कमजोर पड़ने से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। इससे गर्मी का असर और तेज होगा। लू जैसी स्थितियां बनने की भी आशंका है। 2 तस्वीरें देखिए- कीचड़ की परत गैंडे का तापमान कंट्रोल करता है कानपुर में गर्मी से राहत दिलाने को जानवरों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब तैयार किया गया है। विशेषज्ञ डॉ. नासिर ने बताया- गैंडा कीचड़ में लोटकर खुद को ठंडा रखता है। गीली मिट्टी शरीर पर चिपक कर एक सुरक्षा परत बना देती है, जिससे गैंडे का तापमान लंबे समय तक नियंत्रित रहता है और उसे गर्मी से राहत मिलती है। हिरणों के बाड़े में पानी का फ्लो बढ़ाया गया कानपुर चिड़ियाघर में हिरणों को राहत देने के लिए उनके बाड़े में पानी का फ्लो बढ़ा दिया गया है। वाटर टैंकों में लगातार ताजा पानी भरा जा रहा है, जिससे वे ठंडक महसूस कर सकें। गर्मी के चलते हिरण ज्यादातर समय पेड़ों की छांव में झुंड बनाकर बैठे नजर आ रहे हैं। स्प्रिंकलर से 4 डिग्री तक घट रहा तापमान कानपुर चिड़ियाघर में जानवरों के बाड़ों के पास लगाए गए स्प्रिंकलर से निकलने वाली महीन पानी की फुहारें वातावरण को ठंडा बना रही हैं। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो रहा है। शेर समेत अन्य जानवर इन फुहारों के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिससे उमस भरी गर्मी में भी उन्हें राहत मिल रही है। 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? पिछले साल 46.2 डिग्री तक गया था पारा पिछले साल भीषण गर्मी पड़ी थी। पारा 46.2 डिग्री तक गया था। यह तापमान 17 मई को बदायूं में रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा, 25 से ज्यादा जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार गया था। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए इस साल की बारिश पर अल-नीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला-नीना जैसी स्थितियां खत्म हो जाएंगी। अल-नीनो जैसी स्थितियां बनने लगेंगी। यह कम बारिश का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। ---------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट:महाराष्ट्र के 4 शहर देश में सबसे गर्म, 44°C तापमान; राजस्थान में रातें भी तपा रहीं
    Next Article
    25 साल बाद फिल्मी स्टाइल में मिला कपूरथला का हंसा:मरा समझ पत्नी उसके भाई से शादी कर चुकी, एक शब्द ने परिवार से मिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment