Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 12 शहरों में आंधी-बारिश, पेट्रोल-पंप की छत उड़ी:बरेली में पेड़-पोल उखड़े; 75 जिलों में अलर्ट, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार तड़के गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, फर्रुखाबाद, संभल, बिजनौर समेत 12 शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। लेकिन, हवा में नमी की वजह से गर्मी से कुछ राहत है। इससे पहले, बरेली में बुधवार देर रात 90 की रफ्तार से तूफान आया। जोरदार बारिश हुई। सड़कों पर करीब 2 फीट तक पानी भर गया। सैकड़ों पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग्स गिर गए। पेट्रोल पंप की पूरी छत उड़ गई। पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। करीब 10 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। इससे प्री-मानसून जोर पकड़ेगा। अगले तीन दिन तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बुधवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद और संभल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि, बाकी शहरों में तेज धूप निकली। आंधी-तूफान से चित्रकूट में 4.5 करोड़ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा में 100 की रफ्तार से आए तूफान में टिनशेड उड़कर महिला पर गिर गई। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी। 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। 10 दिन के अंदर पूरे यूपी पर छा जाएगा। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आएगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:दुनिया का सबसे छोटा गणराज्य नाउरू जल्द ही अपना सकता है नया नाम
    Next Article
    बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत:यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर काशी से भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment