Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 10 शहरों में बारिश, पीपा पुल बहा:आंधी-बारिश से 13 मौतें, आज 68 जिलों में अलर्ट; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ है। भीषण गर्मी और लू के बीच आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। गुरुवार तड़के कानपुर, आगरा, मथुरा समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा, उन्नाव और भदोही में देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। अमेठी और प्रतापगढ़ में सुबह-सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आंधी चलने की भी संभावना है। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। पारे में 4-5°C की गिरावट आएगी। इससे पहले, बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। आंधी-बारिश से गाजीपुर में पीपा पुल बह गया। प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। 13 लोगों की मौत हुई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7, अयोध्या-अमेठी में 2-2 और प्रयागराज-गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में माैसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कच्चा तेल चार साल में सबसे महंगा:जंग के बीच कीमत $126 प्रति बैरल पहुंची; ईरान का तंज- अगला पड़ाव 140 डॉलर
    Next Article
    पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा, डेढ़ घंटे हंगामा, अधिवक्ता समेत 4 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment