Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा, डेढ़ घंटे हंगामा, अधिवक्ता समेत 4 हिरासत में

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी, बैज नोंच लिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एक ई-रिक्शा चालक की पैदल युवक से हल्की टक्कर हो गई थी। युवक के साथ मौजूद आधा दर्जन लोग ई रिक्शा चालक को बीच सड़क बुरी तरह से पीटने लगे। सूचना मिलते ही 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी को पकड़कर चौकी ले आए। हमलावरों के गुस्से को देखते हुए चौकी के हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने ई रिक्शा चालक को एक कमरे में बंद कर दिया। तभी आरोपियों ने फोन करके गांव से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बुला लिया। लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक का सिपाही ने मोबाइल छीन लिया, इसी बात से नाराज होकर भीड़ ने चौकी पर हमला बोल दिया। सूचना पर थाने और आसपास की चौकियों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। एक अधिवक्ता समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सिपाही और कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली की मंडलीय अस्पताल स्थित पुलिस चौकी का है। चौकी पर हमले की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझिए... मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात 10:30 बजे सूचना आयोग कार्यालय के पास एक ई-रिक्शा की पैदल जा रहे युवक से हल्की टक्कर हो गई थी। युवक के साथ मौजूद 5-6 लोगों ने ई-रिक्शा चालक गुड्‌डू सरदार को खींच कर बीच सड़क लात-घूंसे से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी सदर अस्पताल से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस रात करीब 11:00 सभी को पकड़कर चौकी ले आई। पर यहां भी हमलावर पुलिस के सामने ई रिक्शा चालक को मारने लगे। पुलिस पर हमला करने के लिए गांव से बुलाई भीड़ हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने गुड्‌डू सरदार को बचाने के लिए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। तब हमलावरों ने चौकी से 3 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव नेवली से रात 11:30 बजे 20 लोगों का फोन करके पुलिस चौकी बुला लिया। भीड़ ने पुलिस चौकी को घेर लिया। पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे। गुड्डू को कमरे से बाहर निकालने के लिए कहने लगे। मोबाइल छीना तो भड़के हमलावर इसी दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था तो सिपाही कमलेश पासवान ने उसका फोन छीन लिया। इसी बात पर भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। सिपाही कमलेश पासवान को चौकी के अंदर ही घसीट-घसीटकर पीटा। उसका सिर फट गया, खून बहने लगा। बीच बचाव करने पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय की वर्दी फाड़ दी, उनका बैज नोंच दिया। दो और पुलिस कर्मियों से मारपीट की। मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। पुलिस चौकी में तैनात 3 आरक्षी और 8 महिला सिपाही बीच बचाव करते दिखे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक कई आरोपी मौके से फरार हो गए। रात करीब 12 बजे तक पुलिस चौकी में हंगामा चलता रहा। अधिवक्ता समेत 4 हिरासत में पुलिस ने नेवली गांव के अधिवक्ता ललित तिवारी समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। ललित तिवारी के बड़े भाई मुन्ना तिवारी को छोड़ दिया, क्योंकि मुन्ना तिवारी के बेटे की आज शादी है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया- एक सड़क हादसे के मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लाई थी। तभी एक पक्ष की ओर से करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने चौकी में घुसकर पुलिस पर हमला कर दिया। हमारे हेड कॉन्स्टेबल और चौकी प्रभारी चोटिल हुए हैं। वर्दी फाड़ी गई है। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई होगी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… 3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में ढेर:चेहरे पर केक लगाने पर की थी वारदात, बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में जीतू को तीन गोलियां लगीं। पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल के बाहर भारी फोर्स तैनात है। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 10 शहरों में बारिश, पीपा पुल बहा:आंधी-बारिश से 13 मौतें, आज 68 जिलों में अलर्ट; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत को पीटा...आश्रम पर बरसाए पत्थर:गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना, भाजपा झंडा लगी थार बरामद; साथी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment