Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत 3 अरेस्ट:AI से पेपर सॉल्व कराने का लिया ठेका, 2 फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़ाए; दूसरे दिन की परीक्षा जारी

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा जारी है। कानपुर में AI से एग्जाम में नकल कराने में पुलिस ने केमेस्टी के लेक्चरर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीएनएसडी इंटर कालेज के प्रवक्ता और शिक्षक नेता अखिलेश ने दो ट्यूशन टीचरों को बगैर ड्यूटी कॉलेज में कक्ष निरीक्षक बनाया। सभी नकल कराने की तैयारी कर रहे थे। पेपर को कॉपी करने के लिए प्रिंटर और AI से सवालों के जवाब के लिए एनसीसी के बंद क्लास में तैयारी की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। प्रदेश के 1053 केंद्रों पर शनिवार से शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। 2 घंटे की परीक्षा 100 अंकों की है, जिसमें वैकल्पिक सवाल पूछे जा रहे हैं। कानपुर में एनसीसी कमरे में पेपर साल्व करने की थी तैयारी कानपुर DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज को होमगार्ड परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। यहां पर अंग्रेजी के प्रवक्ता ललित बाजपेई को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। कॉलेज में दो केन्द्र ब्लाक-ए और ब्लॉक- बी बने हैं। शनिवार को होमगार्ड परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे की थी। दूसरी पाली के सभी अभ्यर्थी अपने कक्षाओं में बायोमैट्रिक कराकर चले गए थे। दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर में ब्लाक ए केंद्र पर एक व्यक्ति परीक्षा कक्ष की तरफ से वाशरूम जा रहा था। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगी पुलिस ने उसे रोका। पूछा कहा जा रहे हैं। उसने बताया मेरा नाम संदीप चंद्र विश्वकर्मा है और मैं कक्ष संख्या-21 में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहा हूं। चेक करने पर शर्ट के नीचे शील्ड क्वेश्चन पेपर छिपाए हुए थ। पूछने पर उसने बताया- दूसरे कक्ष के निरीक्षक निर्मल कुमार ने प्रश्न पत्र दिया है। वहां आगे एनसीसी कक्ष में जांच के दौरान मोबाइल और प्रिंटर मिला। जांच में पता चला कॉलेज के प्रवक्ता अखिलेश यादव ने एनसीसी कक्ष की चाबी उसे दी थी। बगैर ड्यूटी फर्जी तरीके से दो लोगों को कक्ष निरीक्षक बनाया कक्ष निरीक्षक निर्मल कुमार को बुलाकर पूछा गया तो उन्होने कहा कि हां मैने ही पेपर सॉल्व करने के लिए एक पेपर संदीप चन्द्र विश्वकर्मा को दिया है। दोनों की ड्यूटी की जांच शुरू की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ड्यूटी चार्ट चेक किया गया तो संदीप चन्द्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार के नाम ड्यूटी चार्ट में पाए गए। जिलाधिकारी ऑफिस से जारी कॉलेज से बाहर के कक्ष-निरीक्षकों की सूची से मिलान किया गया तो उस लिस्ट में संदीप कुमार विश्वकर्मा एवं निर्मल कुमार का नाम नहीं पाया गया। DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- जांच में सामने आया कि कॉलेज में कार्यरत केमेस्ट्री के प्रवक्ता अखिलेश यादव ने अनुपस्थित अभ्यर्थी की ओएमआर शीट भरकर उसे उपस्थित दिखाने की साजिश रची थी। दोनों ट्यूशन टीचर संदीप चंद्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार की गलत तरीके से ड्यूटी लगाई गई थी। इस वजह से तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करके अरेस्ट कर लिया गया। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टीला, जिंदा दफन; 14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला अलीगढ़ में मिट्टी के टीले में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर साथियों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों की हत्या की:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च
    Next Article
    यूपी देश में सबसे गर्म, बांदा में पारा 47.4°C:मौसम विभाग बोला- दोपहर में बाहर न निकलें; कल से बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment