Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने की बैठक:अमेठी में गो संरक्षण व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

    13 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने कलेक्ट्रेट सभागार में गो संरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी सहित अन्य अधिकारियों को गौ संरक्षण व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनशील पहल के तहत यह बैठक आयोजित की गई थी। उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “गो सेवा” को केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय, सामाजिक और आध्यात्मिक उत्तरदायित्व के रूप में स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं असहाय गोवंश की देखभाल के लिए व्यापक और बहुआयामी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए सरकार द्वारा प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में, प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थल सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं। इन स्थलों पर 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आवास, नियमित आहार, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जनपद में 128 गो-आश्रय स्थल क्रियाशील हैं, जिनमें 27,492 गोवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 2,747 प्रगतिशील गोपालकों द्वारा सहभागिता योजना के अंतर्गत 3,591 गोवंश को अपनाकर सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। समीक्षा बैठक में गो-आश्रय स्थलों में चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल, छांव एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल चतुर्वेदी, अपर निदेशक पशुपालन विभाग अयोध्या मंडल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:पुलिस ने चालक और डंपर को हिरासत में लिया
    Next Article
    शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद चुने गए:इटावा के उर्दू मोहल्ला वार्ड उपचुनाव में मिली जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment