Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग; ट्रम्प ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ से बात की; राहुल के केस से हाईकोर्ट जज हटे

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग लग गई। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ से फोन पर बातचीत की। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता वाले केस से जज क्यों हट गए... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राजस्थान में HPCL रिफाइनरी में आग, कई घंटे बाद काबू पाया गया; जांच के आदेश राजस्थान के बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। आग कच्चे तेल को साफ करने वाली 2 यूनिट में लगी। यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीएम भजनलाल शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। PM मोदी आज उद्घाटन करने वाले थे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। हालांकि, घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है। दरअसल, HPCL रिफाइनरी को 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यहां विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को साफ करने के लिए एक पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। इसमें तेल से अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 2. डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ से बात की, मुनीर बोले- होर्मुज पर नाकाबंदी रही तो बातचीत मुश्किल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से फोन पर बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनीर ने ट्रम्प से कहा कि अगर होर्मुज पर रोक जारी रही, तो ईरान के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ पाएगी। इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा कि वे इस पर सोचेंगे। ट्रम्प बोले- ईरान से पाकिस्तान में डील साइन होगी: ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि जल्द ही ईरान के साथ डील पाकिस्तान में साइन होगी। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत करने जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार कोई ‘गेम’ नहीं खेला जाएगा। दरअसल, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. राहुल की दोहरी नागरिकता केस से हाईकोर्ट जज हटे; FIR का आदेश दिया था, फिर पलटा था राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता केस से जज सुभाष विद्यार्थी ने खुद को अलग कर लिया है। याचिकाकर्ता की विवादित पोस्ट से नाराज होकर जज ने यह फैसला लिया। पोस्ट में लिखा था कि अगर आपने किसी से पैसा लिया है तो उसे वापस कर दें, वरना आपको जेल जाना होगा। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी जज का जिक्र नहीं था। पूरा मामला पढ़िए: 17 अप्रैल को जज सुभाष विद्यार्थी ने राहुल पर FIR दर्ज करने और मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया था। अगले ही दिन उन्होंने आदेश पलट दिया और कहा कि बिना नोटिस के FIR करना सही नहीं है। दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता ने विग्नेश शिशिर राहुल पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में 24 घंटे में 64 IAS बदले, 25 DM के भी ट्रांसफर; मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद आगरा DM बने योगी सरकार ने 24 घंटे में 64 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 25 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। रविवार देर रात 1 बजे पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 40 आईएएस के ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें 15 जिलों के डीएम बदले थे। वहीं, सोमवार शाम 24 और आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 8 महिला अफसर हैं। 10 जिलों के डीएम भी बदले गए। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। अयोध्या डीएम बने योगी के विशेष सचिव: शशांक त्रिपाठी की जगह सीएम के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने ली है। अब वे बाराबंकी के नए डीएम होंगे। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम योगी का विशेष सचिव बनाया है। अगर दोनों लिस्ट को मिला दें तो 13 ऐसे युवा अफसर हैं, जिन्हें पहली बार जिले की कमान दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… 5. जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 मौतें; यात्री बोले- तेज रफ्तार बस का टायर फटा, ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। रामनगर से उधमपुर में जा रही इस बस में 50 यात्री सवार थे। कगोत नाले के पास बस का टायर फटा और बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 29 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। लोगों ने बस के ओवरलोड और तेज स्पीड की शिकायत की। बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। वहीं, PM मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ें... 6. देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म, 45°C टेम्परेचर; यूपी में 8वीं तक स्कूलों की टाइमिंग बदली महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। इधर, राजस्थान के कोटा में तामपान 42°C रहा। सड़कों को ठंडा करने के लिए नगर निगम ने पानी का छिड़काव किया। बिहार के बक्सर में भीषण गर्मी के कारण 10 स्टूडेंट स्कूल में बेहोश हो गए। यूपी में टीचर डेढ़ बजे तक स्कूल में रहेंगे: योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा, 8वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। बच्चों की छुट्‌टी दोपहर 12.30 बजे हो जाएगी। मदरसों में भी इसी टाइमिंग पर छुट्टी होगी। शिक्षक दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल में रहेंगे। निदेशक ने कहा कि निजी स्कूलों में क्लासेस कब तक चलेंगी, यह फैसला प्रबंध समिति ले सकती है। अभी तक स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था। जानिए आज मौसम कैसा रहेगा: मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्कम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... हिमाचल में 73 साल की दादी ने पैराग्लाइडिंग की हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग से वीडियो वायरल है, इसमें 73 साल की दादी पूरे जोश के साथ पैराग्लाइडिंग करती नजर आईं। यह उनका पहला एडवेंचर नहीं था, इससे पहले भी वे मसूरी में एडवेंचर राइड्स कर चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों का पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। धनु राशि वालों को आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट-अनुष्का नंगे पैर संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे, VIDEO:माथे पर तिलक और गले में कंठी थी; दोनों ने मौन रहकर सत्संग सुना
    Next Article
    सहारनपुर में महापौर समेत 8 अधिकारियों को कोर्ट नोटिस:चौड़ीकरण के नाम पर मकानों को तोड़ने का आरोप, कोर्ट ने कई विभागों से मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment